लाइव टीवी

Love Horoscope Weekly: 20 मार्च से 26 मार्च का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, जानिए प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Updated Mar 20, 2022 | 06:17 IST

Love Horoscope Weekly 20th March to 26th March 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 20 मार्च से 26 मार्च तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल,
मुख्य बातें
  • सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।
  • 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे आने वाले दिन।
  • जानें 20 मार्च से 26 मार्च तक का प्रेम राशिफल?

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शुक्र ,मंगल व शनि मकर राशि में है।

love horoscope weekly 20 March to 26 March 2022

1 मेष-  शुक्र दशम भाव में व चन्द्रमा खष्ठम है। शुक्र प्रेम में रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है।अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।प्रेमी को गुलाब दें।

पढ़ें- पाप कर्तरी योग कुंडली में बैठ कर बन रहा है बाधक? तो जानें क्या करना चाहिए

2 वृष-  शुक्र इस राशि का स्वामी है जो नवम है।नवम शुक्र इस समय  प्रेम में उत्कर्ष देगा ।गुरु व बुध दशम गोचर रत है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा।लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ़्ट करें।

3 मिथुन- चन्द्रमा मंगलवार के बाद पँचम है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। लव लाइफ बेहतर होगी।                      

4 कर्क- शुक्र इस राशि से सप्तम हैं।शुक्र व मंगल  एकसाथ शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें।क्रोध व भावना को नियंत्रण में रखें।

5 सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र मकर में व  इस राशि से चन्द्रमा मंगलवार से तृतीय होकर आपके प्रेम में अनुकूल फल कारक है।प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं।असत्य मत बोलें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

6 कन्या- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है।प्रेम जीवन का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।शुक्रवार के बाद तुला का चन्द्रमा प्यार में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट देगा।परिवार में विवाह की बात करें।

7 तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र चतुर्थ है।प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र मंगल का साथ होना प्रेम में खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय करवा सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

8 वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या में  है।प्रेम से भाग्य खिलेगा। तृतीय शुक्र शुभ है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

9 धनु- शुक्र इसी राशि से द्वितीय प्यार में एक नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमंड रिंग दें। शुक्र के बीज मंत्र को पढ़ें।

10 मकर- गुरु द्वितीय व  शनि इसी राशि में है।इस राशि में शुक्र का गोचर ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग का गिफ्ट दे सकता है।

11 कुंभ -  गुरु इसी राशि में व सूर्य द्वितीय है।शुक्र द्वादश गोचर रत है।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट दें।

12 मीन- गुरु कुम्भ व शुक्र  मकर में है। खूबसूरत पेंटिंग जिसमें हरे भरे पेड़ों के बीच विहंगों के चित्र बने हों, उसे प्रेमी को दें। शुक्र व मंगल का एकादश गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा।   

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat