लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 4 से 10 जुलाई का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, प्‍यार के मामले में कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

Updated Jul 04, 2021 | 09:39 IST

Love Horoscope weekly 04th July to 10th July 2021: प्‍यार के मामले में मेष से मीन तक- देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। सभी 12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए ये हफ्ता कैसा रहेगा?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Pic : iStock)
मुख्य बातें
  • शुक्र और चन्द्रमा के गोचर के आधार पर तय होता है प्रेम राशिफल।
  • अपने दिल की बात ना रोकें मेष राशि के जातक।
  • कन्या राशि के जातक परिवार के सामने रखें विवाह प्रस्ताव।

Love horoscope weekly in hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है।

यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।

Love Horoscope weekly Hindi : 4th June to 10th July 2021

मेष- अपने दिल की बातों को रोके नहीं। प्रेमी के प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय कर्क राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है।आपका लव पार्टनर मन से बहुत प्यारा है। रोमांटिक यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन- मंगल व शुक्र कर्क में हैं।प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां भेंट करें।

कर्क- रोमांटिक यात्रा व मिष्ठान भोजन का रसास्वादन करेंगे। सप्ताह के अंत में दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन अनचाही यात्रा का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- प्यार में परिवार की सहमति भी आवश्यक है। दो दिन थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र मंगल के साथ द्वादश रहकर आपके अनुकूल है।

कन्या- प्यार में कुछ करना होगा। परिवार के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग दें।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक तनाव का सामना कर सकते हैं। शुक्र क्रिएटिविटी से आपको अच्छा गीतकार बनाता है। यात्रा का एन्जॉय करें। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर आपके राशि से दशम आपके सपोर्ट में है।

वृश्चिक- मंगल थोड़ा तनाव दे सकता है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। जिसको आप प्यार करते हैं इस वीक परिवार में विवाह सम्बन्धित बात कर लीजिए। शुक्र का नवम गोचर सपोर्टिंग है।

धनु- दूरी का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को खूबसूरत गिफ्ट दें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मकर- प्यार में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। प्रेम में घूमना भी जरूरी है।

कुंभ- गुरु इस समय इसी राशि में है।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।एक खूबसूरत प्रकृति को दर्शाता हुआ पेंटिंग प्रेमी को दें।

मीन- परिवार सपोर्ट में है। शुक्र का पंचम गोचर शुभ है।प्रेम को विवाह में बदलने में सफलता मिलेगी। दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। एक सितार प्रेमी को उपहार में दें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat