लाइव टीवी

Monthly Horoscope April 2021: कैसा रहेगा अप्रैल का महीना? कई ग्रहों के गोचर का राशियों पर होगा प्रभाव

Updated Apr 01, 2021 | 05:35 IST

मासिक राशिफल, अप्रैल 2021: इस माह कई ग्रहों का गोचर होने वाला है जिसके चलते परिस्थितियां बदलेंगी और कई सारे प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानिए अप्रैल महीने का राशिफल, किस राशि के जातक पर रहेगा क्या प्रभाव।

Loading ...
अप्रैल 2021 का मासिक राशिफल
मुख्य बातें
  • 14 अप्रैल को सूर्य मीन से मेष राशि में करेंगे प्रवेश।
  • मंगल व राहु की स्थिति वृष में, शुक्र व सूर्य की मीन राशि में रहेगी।
  • अप्रैल में होने वाला है कई ग्रहों का गोचर, जानिए बनेगी कौन सी परिस्थितियां।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), अप्रैल 2021: अप्रैल माह में कई ग्रहों का गोचर परिवर्तित हो रहा है।इस माह मंगल व राहु वृष में, शुक्र व सूर्य मीन राशि में, बुध कुम्भ में, गुरु व शनि  मकर राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मीन से मेष में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। माह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुक्र प्रधान तुला राशि में रहेगा लेकिन चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। अब जानते हैं अप्रैल माह का राशिफल।

पढ़ें अप्रैल का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: 14 अपैल के बाद व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। 07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक  हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 15 से 23 अप्रैल तक जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गेंहू दान करें। प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: इस माह व्यवसाय में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी। आप जॉब में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 14अप्रैल के बाद जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस माह कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। सोमवार को चावल का दान करें।हरा व नीला रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: इस माह 07 से 14 अप्रैल के मध्य का समय बहुत ही बेहतर है। 10 अप्रैल तक जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक बुधवार को पालक खिलाएं। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: यह माह व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है।04 से 13 अप्रैल के मध्य वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में शनि व शुक्र गोचर आपकी मदद करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करते रहें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता व जॉब में प्रोमोशन का समय है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में 05 से 12 अप्रैल तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।11 अप्रैल तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें ।पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: इस माह आप जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नीला रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। 14 अप्रैल के बाद धन आगमन के संकेत हैं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: यह माह बिजनेस के लिए सफलता की प्राप्ति का है। जॉब मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।अप्रैल के द्वितीय सप्ताह में धार्मिक कार्य होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के मध्य किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: इस माह व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे व्यवसाय में धन का आगमन होगा। 15 अप्रैल के बाद जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है।नारंगी व पीला रंग शुभ है। 06 से 13अप्रैल तक स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: इस माह जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। गुरूवार को धार्मिक पुस्तक का दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।छात्र शिक्षा में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व शुक्र गोचर से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शनि व शुक्र गोचर संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। 03से 09 अप्रैल तक स्वास्थ्य के प्रति  एलर्ट रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: इस माह 10 से 17अप्रैल के मध्य आर्थिक सफलता मिलेगी। जॉब सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह वाहन क्रय करने की  बाधाएं दूर होंगी।नीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को  तिल का दान करें।भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: यह माह आपके लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। गुरु व मंगल चन्द्र गोचर के साथ माह के प्रथम व द्वितीय सप्ताह में व्यवसाय की दृष्टि से कोई बड़ा अवसर दे सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। 15 अप्रैल के बाद जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat