लाइव टीवी

Monthly Horoscope November 2020: नवम्बर में छात्रों को मिलेगी सफलता, मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगी ये राशियां

Updated Nov 01, 2020 | 06:32 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), November 2020: इस माह सूर्य कन्या राशि में व बुध तुला राशि में,राहु वृष में ,शुक्र सिंह में ,शनि मकर में,गुरु धनु व केतु वृश्चिक में तथा मंगल मेष राशि में रहेंगे।

Loading ...
Monthly Horoscope for November 2020
मुख्य बातें
  • 16 नबम्बर को सूर्य तुला राशि छोड़कर वृश्चिक में प्रवेश करेंगे।
  • इस प्रकार 17 नबम्बर से केतु व सूर्य एक साथ वृश्चिक राशि में रहेंगे।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), November 2020:  इस माह मंगल मीन राशि में,राहु वृष में,शुक्र कन्या राशि में,बुध तुला में, गुरु धनु में व शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 16 नबम्बर को दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर सूर्य तुला राशि छोड़कर वृश्चिक में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे।

इस प्रकार 17 नबम्बर से केतु व सूर्य एक साथ वृश्चिक राशि में रहेंगे। माह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेगा लेकिन चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। आइए अब जानते हैं नवम्बर माह का कम्प्लीट मैथमैटिकल ग्रहों का विस्तृत प्रभाव व सटीक राशिफल--

पढ़ें नवम्बर माह का मासिक राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: 17 नबम्बर तक जॉब व  करियर में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। 12 नवम्बर के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। 17 नवम्बर के बाद प्रत्येक कार्यों  में सफलता मिलेगी।लाल व पीला रंग शुभ है।प्रत्येक मंगलवार को गुड़ दान करें। 17 से 26 नवम्बर के मध्य धन आगमन के संकेत हैं। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  3 नवम्बर से 9 नवम्बर के मध्य आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।15 नवम्बर के बाद जॉब में आपकी स्थिति  बहुत ही बेहतर होगी। व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 16 नवम्बर के बाद सफलता मिलने की उम्मीद है। 07 से 13 नवम्बर के मध्य गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। रविवार को गुड़ का दान करें। पीला रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  इस माह 05 नवम्बर से 11 नबम्बर के मध्य स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। 17 के बाद  सूर्य का वृश्चिक में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक बुधवार को पालक खिलाएं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  यह माह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। यह समय धन की प्राप्ति का समय है। 12 से 19 नवम्बर के मध्य जमीन क्रय कर सकते हैं। कन्या व तुला राशि के मित्र आपकी मदद करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्रत्येक सोमवार को चावल का दान करें। 

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: 16 नवम्बर तक व्यवसाय में सँघर्ष का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में 06 से 13 नवम्बर तक रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है। मंगल व सूर्य 17 नवम्बर के बाद कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह माह बहुत ही शुभ व मंगलकारी  है। इस माह 12 से 19 नवम्बर के मध्य आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें। गाय को मंगलवार व बुधवार को पालक व गुड़ खिलाएं। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। विष्णु उपासना करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  यह माह जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है।सूर्य ,शुक्र व मंगल 17 नवम्बर के बाद आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।11 से 17 नवम्बर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन गाय को भोजन देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: गृह निर्माण सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। 12 से 19 नवम्बर के मध्य धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। 11 से 16 नवम्बर के मध्य स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: 11 नबम्बर से 16 नवम्बर के मध्य व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। गुरु से सम्बंधित द्रव्यों का दान  करते रहें। इस माह छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतिदिन श्री सूक्त पाठ करें।


10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस माह राजनीतिज्ञों को विशेष सफलता मिलेगी। जॉब में बहुत दिनों बाद मानसिक ऊहापोह से बाहर निकलेंगे।17 नवम्बर के बाद व्यवसाय में ज्यादा सफलता दिख रहा है। 16 नवम्बर के बाद सूर्य नेत्र रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। हरा रंग शुभ है।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। 16 नवम्बर के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। इस माह सन्तान के विवाह के मार्ग में आने वाली  बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को शनि के बीज मंत्र का जप करें व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: 16 नवम्बर के बाद आईटी,बैंकिंग व मैनेजमेंट सेक्टर में जॉब करने वाले सफल रहेंगे। शुक्र व शनि व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष देगा। 17 नवम्बर के बाद छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। किसी नए व्यवसाय के आरम्भ के लिये 11 नवम्बर से 17 नवम्बर तक का समय बेहतर है।भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat