लाइव टीवी

Horoscope Today 04 June: तुला राशि के लोगों को नौकरी में होगा तनाव, विवाद से दूर रहें मीन राशि के जातक

Updated Jun 04, 2020 | 09:41 IST

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): मेष राशि को आज थोड़ा तनाव में रहेगा। कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे तुला राशि वाले। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे कन्या राशि के जातक। जानें 04 जून का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 04 June, Horoscope today
मुख्य बातें
  • जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल
  • सिंह राशि के लोगों को नौकरी में मिलेंगे नए अवसर
  • हनुमान जी की पूजा करें धनु राशि के जातक

Horoscope 04 June 2020: आज चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य वृष में व मंगल कुम्भ राशि में है। बुध व राहु मिथुन में है। आज तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व धनु राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

पढ़ें 04 जून का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। उदर विकार की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है। सूर्य इसी राशि में है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व सूर्य गोचर के कारण जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध इसी राशि में हैं। आज धन में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्र गोचर आर्थिक विकास देगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में लाभ मिलेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। सूर्य के द्रव्यों गेहूं गुड़ इत्यादि का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य में बुध व चन्द्र के गोचर से स्किन विकार से कष्ट सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज ससुराल का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। कन्या व मिथुन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद शुभ है। चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी तथा प्रमोशन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जॉब में भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। हरा रंग शुभ है। आज परिवार या रिश्तेदारी में बेवजह के तनाव से दूर रहें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ कर सकते हैं । नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज मन अशांत हो सकता है। किसी बेवजह के विवाद में भी नाम आ सकता है। हनुमान जी की उपासना करें।लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat