लाइव टीवी

Horoscope Today 06 June: मकर राशि वाले व्यवसाय में प्रगति करेंगे, इस राशि के जातक करें सुन्दरकाण्ड का पाठ

Updated Jun 06, 2020 | 06:03 IST

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): मेष राशि वाले हेल्थ के प्रति लापरवाही न करें। जॉब में तनाव से बचे कर्क राशि के जातक। सिंह राशि वाले भाषा व क्रोध पर संयम रखने। जानें 06 जून का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 06 June, Horoscope today
मुख्य बातें
  • जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल
  • कुम्भ राशि के जातकों के आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे
  • तुला राशि के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी

Horoscope 06 June 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज ग्रहों के गोचर के अनुरूप वृश्चिक व धनु राशि के लोग लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मंगल के कुम्भ व चन्द्र गोचर के कारण कुम्भ व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

पढ़ें 06 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज कई दिनों से लंबित किसी कार्य को पूर्ण करने  में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आज संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: सूर्य व शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्रमा जॉब परिवर्तन की तरफ मोड़ सकता है। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय को नई दिशा देंगे । राहु व बुध इस समय मिथुन में ही हैं। आज किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा। तनाव से बचें। हनुमान जी की उपासना करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव से बचने का समय है। लाल रंग शुभ है। आज गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिव उपासना करते रहें

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन भाषा व क्रोध पर संयम रखने का है। कर्क व धनु राशि के मित्र की सहायता से कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज अनायास के विवादों में न पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन आगमन से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णु जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है।कन्या व मिथुन राशि का सहयोग लें। श्री सूक्त का पाठ करें।
        
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज चन्द्रमा इसी राशि में है। आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ अवश्य करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धन का व्यय गृह निर्माण जैसे कार्यों में होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। योग व ध्यान करते रहें।


        
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान शिव की उपासना करें ।हरा रंग शुभ है। आज वाहन क्रय करने की योजना बनेगी।छात्र सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नीला व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति है। मंगल व चन्द्र गोचर आज आपका साथ देंगे। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat