लाइव टीवी

आज का राशिफल, 13 August 2020: आज मेष राशि के छात्रों को लाभ, वृश्चिक राशि को नौकरी में सफलता

Updated Aug 13, 2020 | 00:05 IST

आज का राशिफल, 13 August 2020: आज चन्द्रमा वृष राशि में है तथा सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र है। शुक्र मिथुन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 13 August

आज का राशिफल 13 August 2020: आज चन्द्रमा वृष राशि में है तथा सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र है। शुक्र मिथुन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व धनु राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह राशि के लोग व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

पढ़ें 13 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

मेष- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में उन्नति की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। शुक्र व बुध तथा आज का चन्द्र गोचर धन का व्यय अच्छे कार्यों में करा सकता है। नीला रंग शुभ है।

मिथुन-  व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान का भी संयोग बन सकता है। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। 

कर्क- आज का दिन छात्रों के लिए भाग्यवृद्धि कारक है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह- जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

कन्या- आज का ग्रह गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। हरा रंग शुभ है। 

तुला- आज जॉब में किसी बात को लेकर मानसिक कष्ट संभव है। आर्थिक उन्नति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक-  आज जॉब में सफलता मिलेगी। कन्या व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज लाभदायक है। सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गेहूं का दान करें।

धनु- धार्मिक अनुष्ठान से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर- आज हेल्थ के प्रति बहुत सचेत रहें। हनुमानबाहुक  का पाठ कर लें। हरा रंग शुभ है। आज  विवादों से दूर रहें। गाय को गुड़ खिलाएं। 

कुंभ- जॉब में नए उत्तरदायित्व को लेकर तनाव हो सकता है। कोई धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए बजरंगबाण का पाठ करें । नीला रंग शुभ है।

मीन- आज चन्द्रमा व गुरु प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा।आज जाँब में आपके उच्चाधिकारी  नया दायित्व दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat