लाइव टीवी

राशिफल 16 August 2020: भगवान शिव व हनुमान जी करेंगे मनोकामनाएं पूर्ण, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Aug 16, 2020 | 04:00 IST

राशिफल, 16 August 2020: वृष राशिवालों के लिए आज का दिन जॉब में कुछ नया करने का है। मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

Loading ...
राशिफल Rashifal 16 August, 2020
मुख्य बातें
  • आज कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मिथुन व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
  • आज का दिन भगवान सूर्य व हनुमान जी की पूजा अर्चना का है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है।आद्रा नक्षत्र है।सूर्योदय के समय तो सूर्य कर्क में रहेंगे लेकिन रात्रि 08 बजे के बाद एक माह के लिए अपनी राशि सिंह में आ जाएंगे। शुक्र भी मिथुन में है। आज का दिन भगवान सूर्य व हनुमान जी की पूजा अर्चना का है।

भगवान शिव व हनुमान जी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व तुला राशि के युवा प्यार में सफल रहेंगे। 

पढ़ें 16 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा छात्रों को प्रगति का अवसर दे सकते हैं। राजनीति में आज का प्रयास भविष्य में सफलता दिलवा सकता है। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में कुछ नया करने का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। आपकी मृदुल वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में नए  प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। व्यवसाय को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व मिथुन का शुक्र गोचर आज उन्नति देगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।सफेद रंग शुभ है।आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न दान करें।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  बहुत दिनों बाद छात्र जॉब के लिए नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलना चाहिए। पीला रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा व बुध आज आध्यात्म तरफ दिमाग ले जा सकता है।स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। हरा व नीला रंग शुभ है।धन आगमन के संकेत है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में संघर्ष है। स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से अति खुश रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में सफलता  देगा। धनु व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व राहु स्वास्थ्य को लेकर तनाव दे सकते हैं।व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। हरा रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा का गोचर जॉब में कोई नया पद दे सकते हैं। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज आपका आत्मबल तथा मित्रों का सहयोग बहुत काम आएगा। सुंदरकांड का पाठ करें। व्यवसाय से लाभ के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat