लाइव टीवी

Horoscope 20 May: मिथुन राशि वाले रखें सेहत का ख्याल, इन राशि के जातक को होगा धन लाभ

Updated May 20, 2020 | 08:31 IST

Rashifal (Horoscope): कन्या राशि वाले संतान की सफलता से खुश रहेंगे, स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बरतें मेष राशि के जातक। मिथुन राशि वाले श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जानें 20 मई का राशिफल।

Loading ...
rashifal 20 May, Horoscope

Aaj ka Rashifal 20 May 2020: आज ग्रहों के गोचर के अनुरूप गुरु वृष, मकर व कुम्भ को तथा शनि मेष राशि को लाभान्वित करने जा रहे हैं। कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क राशि के जातक जाँब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।मेष व मिथुन के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

पढ़ें 20 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे। मंगल संघर्ष देगा। स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व सूर्य का इस राशि में गोचर शुभ है। धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का चन्द्र प्रभाव  सफलता देगा। हरा रंग शुभ है।घर से ही जॉब सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मीन राशि के मित्र के सहयोग से कार्य बनेगा। अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का दशम गोचर शुभ है। आज का दिन सफलता प्राप्ति का है। पिता की सहायता से कार्य बनेंगे। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति होगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: संतान की सफलता से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। बुध की वस्तुओं का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ मुड़ेंगे। मन को एकाग्र करें।योग व ध्यान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र अपनी पढ़ाई को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। लाल वस्त्र दान करें। मंगल व चन्द्र प्रभाव आज शुभ है। जॉब में प्रगति है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। शनि का मकर में वक्री होना  धन का व्यय कराएगा। जॉब में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: गुरु व शनि इसी राशि में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय को चन्द्रमा नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। आत्मबल आपका सबसे बड़ा मित्र है।
 
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि का ग्यारहवीं स्थिति व चन्द्र गोचर के कारण आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। हरा रंग शुभ है। जॉब में आज कार्यों की अधिकता से मन परेशान रहेगा।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आध्यात्मिक उत्कर्ष से मन हर्षित रहेगा। घर से सम्बन्धित रुके कार्य पूर्ण होंगे। सफेद रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। योग व ध्यान से मन की एकाग्रता बनी रहेगी।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat