लाइव टीवी

राशिफल 23 August 2020:आज मेष व मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Aug 23, 2020 | 04:00 IST

राशिफल, 23 August 2020: वृष के जातकों को प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मकर व कुंभ राशि के जातक पॉलिटिक्स में प्रगति करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

Loading ...
मुख्य बातें
  • चंद्रमा 06 बजकर 06 मिनट प्रातः तक कन्या राशि में रहेगा।
  • शुक्र व राहु मिथुन में है।
  • सूर्य सिंह राशि में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चंद्रमा 06 बजकर 06 मिनट प्रातः तक कन्या राशि में रहकर फिर तुला में जायेगा।प्रातःकाल चित्रा नक्षत्र रहेगा। शुक्र व राहु मिथुन में है। सूर्य सिंह राशि में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज मेष व मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी ।वृष के जातकों को प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मकर व कुंभ राशि के जातक पॉलिटिक्स में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 23 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज इस राशि के जातक आत्मबल को कम मत होने दें।  आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग का भाव रहेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रह सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।आज किसी कार्य के पूर्ण होने में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।हरा रंग शुभ है।अन्न दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे।पिता की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें।सफेद रंग शुभ है।सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। पिता से लाभ प्राप्त होगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज क्रोध से बचें। धन आगमन की सम्भावना रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर होगा।नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर जमीन खरीदने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।अन्न का दान करें। हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज कार्यों की अधिकता के कारण तनाव  से बचें।अपने आत्मबल को बनाए रखें। सफेद रंग शुभ है।पीले फलों का दान करें। संतान की शिक्षा को लेकर कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे ।व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल तेल इत्यादि का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज राजनीति से सम्बंधित कोई नवीन अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सुख लाभप्रद है। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। चावल का दान करें।    

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति व लाभ है।आज अपने आपको विवादों से दूर रखें। पीला रंग शुभ है। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।जॉब को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat