लाइव टीवी

राशिफल, 29 July 2020: मिथुन व कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, श्री सूक्त का पाठ करें धनु राशि के जातक

Updated Jul 29, 2020 | 08:20 IST

राशिफल, 29 July 2020: वृष राशि वालों को आज धन की प्राप्ति होगी। आज मिथुन व कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 29 July, 2020
मुख्य बातें
  • आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें कुंभ राशि के जातक।
  • वृश्चिक राशि के लोगों के स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।
  • धार्मिक पुस्तकों का दान करें मीन राशि के लोग।

आज का राशिफल 29 जुलाई: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। विशाखा नक्षत्र है। सूर्य इस समय कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। सिंह व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व तुला राशि के छात्र आज सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 29 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में सफलता मिलेगी। चन्द्र गोचर धन का आगमन कराएगा। आपकी मनोकामना सफल होगी। संतान के विवाह का रिश्ता आज आ सकता है। मित्रों की सहायता लें। पीला रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट को आरंभ कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान घर पर ही करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय संबंधित कोई बड़ा कार्य संपन्न होने की संभावना है। जॉब में लाभ संभावित है। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में कई दिनों से रुकी योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा का नवम गोचर धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखते हुए मन को आध्यात्मिक बनाएगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी संत के विचारों से प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज वाहन खरीद सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज आपका व्यवहार बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना हो सकती है। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब संबंधित  कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच विचार करने के बाद ही लें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य में सुखद लाभ का संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि का इसी राशि में गोचर व चन्द्रमा का गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता दिलाएगा। अन्न दान करें। आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी के प्रभाव में आकर कोई निर्णय ना लें। जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएंगे। आध्यात्मिकता से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को  लाभ दिखा रहा है। पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat