लाइव टीवी

Sagittarius horoscope 2021 : करियर में चमकेगी धनु राश‍ि की क‍िस्‍मत, देखें पूरे साल स‍ितारे देंगे क‍ितना साथ

Updated Dec 31, 2020 | 09:27 IST

Dhanu Horoscope 2021 : गुरु की राशु धनु के ल‍िए ये साल उत्‍तम योग लेकर आ रहा है। देखें धनु राश‍ि का परिवार, करियर, श‍िक्षा, लव लाइफ से जुड़ा वार्ष‍िक राश‍िफल।

Loading ...
Sagittarius horoscope 2021
मुख्य बातें
  • करियर के ल‍िहाज से धनु राश‍ि के ल‍िए साल अच्‍छा रहेगा
  • साल के शुरुआत में जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है
  • स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सावधानी बरतें

Dhanu Rashifal 2021 : धनु राशि ज्योतिष मे राशियों के नवम नम्बर पर आती है। धनु का स्वामी गुरु विद्वता व सम्पन्नता का प्रतीक होता है। मीन का भी स्वामी गुरु होता है। गुरु ज्ञान का कारक ग्रह है। गुरु विद्वता प्रदान करता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान होते हैं। गुरु विद्या,धन तथा प्रसिद्धि प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग शिक्षा की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग प्रशासन में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। लेखन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे वक्ता तथा राजनीतिज्ञ होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है पुखराज। मोती भी धारण कर सकते हैं।

जानें 2021 धनु राश‍ि वालों के लिए कैसा रहेगा Sagittarius yearly horoscope 2021)

1. स्‍वास्‍थ्‍य : 2021 स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा वर्ष रहेगा। मार्च के बाद यह वर्ष आपको स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगी। उदर संबंधी रोगों सहित शुगर के रोगी सावधानी बरतें। फरवरी तक का समय बहुत बेहतर नहीं है ।

2. जॉब : बैंकिंग,शिक्षा तथा कॉररपोरेट जॉब से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। जून के बाद का समय बहुत बेहतर है। जून से सितम्बर तक जॉब चेंज या प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके जॉब के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। विदेश जाने का संयोग बनेगा।

3.  लव लाइफ : लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 मई के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी।

4. आर्थिक स्थिति : इस वर्ष आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। वाहन खरीदेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मई के बाद बहुत बेहतर रहेगा। व्यवसाय में नया कार्य प्रारंभ होगा। वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल स्टेट व फ़िल्म व्यवसाय से जुड़े लोग खूब सफल रहेंगे।

5. शुभ समय : 16 मार्च से 28 मई,जून से सितम्बर फिर दिसंबर के समय बेहतर है।

6. उपाय : प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat