लाइव टीवी

Horoscope Navratri 2021 Rashifal: शारदीय नवरात्रि का राशिफल, किस राशि के लिए कैसे रहेंगे ये 9 दिन?

Updated Oct 07, 2021 | 17:41 IST

Horoscope Navratri Rashifal 2021 October (शारदीय नवरात्रि का राशिफल): शरद नवरात्रि 2021 एक बार फिर आ चुकी है। जानिए किस राशि के जातक के लिए कैसे रहेंगे ये 9 दिन।

Loading ...
नवरात्रि 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • वृष और तुला के जातक सुगंधित पुष्प माता को करें अर्पित।
  • मिथुन और कन्या राशि वालों को करना चाहिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ।
  • मेष से मीन तक, जानिए नवरात्रि 2021 के लिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

Horoscope Navratri Rashifal 2021 (नवरात्रि का राशिफल): माता दुर्गा ही शिव भक्ति प्रदान करती हैं। वह आदि शक्ति हैं। वह असंभव को संभव करती हैं। विभिन्न स्वरूपों में साधक माता की पूजा करते हैं। अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु मां को मनाते हैं। दुर्गाशप्तशती में प्रत्येक मंत्र मनोवांछित फल की प्राप्ति कराने वाला है। कलयुग में नाम जप की बहुत महत्ता है। माता का 32 नाम और108 नाम दुर्गासप्तशती में वर्णित है।

इन नामों का जप करने से समस्त दुःखों का नाश होता है। बारह राशियों के स्वामी ग्रह होते हैं उनका प्रभाव विशेष तौर पे मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है। मेष राशि के जातकों को लाल पुष्प विशेषकर अड़हुल का फूल अर्पित करते हुए माता को प्रसन्न करना चाहिए। वृष और तुला के जातकों को सुगंधित पुष्प माता को अर्पित करते हुए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए और माता के चरणों में चांदी का आभूषण अर्पित करना चाहिए

मिथुन और कन्या के जातकों सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करना चाहिए और दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ भी करना चाहिए। बुध का द्रव्य कपूर भी है।इन राशि वालों को कपूर माता के दरबार में अवश्य जलाना चाहिए। कर्क राशि के व्यक्तियों को माता की पूजा के साथ साथ शिव उपासना करते हुए चंद्रमा के बीज मंत्र का भी जप करना चाहिए।

लाल और पीले पुष्प और चांदी के आभूषणों से माता का श्रृंगार करवाना चाहिए। सिंह राशि के जातक स्वर्ण आभूषण और लाल पुष्प माता को अर्पित करें। वृश्चिक राशि के व्यक्ति अड़हुल के पुष्प अर्पित करते हुए स्वर्ण आभूषण से मां का श्रृंगार करवाएं।

धनु और मीन के जातक दुर्गासप्तशती का सम्पूर्ण पाठ करते हुए श्री रामरक्षा स्तोत्र का ब्रम्ह मुहूर्त में पाठ करें। मकर और कुम्भ के जातक नव दिन में सम्पूर्ण श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।माता के चरणों में चांदी का आभूषण अर्पित करें। जानिए अपना शारदीय नवरात्रि 2021 का राशिफल।

1. मेष नवरात्रि राशिफल-

धन की प्राप्ति होगी। कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। किसी बड़े कार्यक्रम में पुरष्कृत हो सकते हैं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

2. वृष शारदीय नवरात्रि राशिफल-

कोई बहुत दिनों से बिगड़ा कार्य बनेगा। जो जातक प्रबंधन या तकनीकी फील्ड में कार्य करते हैं उनको लाभ होगा।आपकी यश तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पत्रकारिता और लेखन से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

3. मिथुन नवरात्रि 2021 राशिफल-

प्रत्येक कार्यों में सफलता। स्वास्थ्य सुख उत्तम।संतान की सफलता से मन हर्षित। राजनीति से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। धन का आगमन होगा।

4. कर्क शरद नवरात्रि राशिफल- 

धार्मिक यात्रा एवं आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति। कुछ नया विशेष तौर पर गृह कार्यों में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। भाई से लाभ है।

5. सिंह नवरात्रि 2021 राशिफल-

स्वास्थ्य में सुधार। यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। किसी समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। सरकारी कार्य बनेंगे।

6. कन्या शारदीय नवरात्रि राशिफल- 

राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति होगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति व संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। धन का आगमन है।

7. तुला शरद नवरात्रि राशिफल-

धन की प्राप्ति व यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल से लाभ की प्राप्ति तथा कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक नवरात्रि राशिफल-

कोई पुराना मित्र मिलेगा। धन का आगमन है। सरकारी कार्य बनेंगे। किसी नए व्यापार की योजना बनेगी। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

9. धनु शरद नवरात्रि राशिफल-

शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति व कोई नया कार्य बनेगा। किसी समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

10. मकर नवरात्रि 2021 राशिफल-

राजनीति में सफलता की प्राप्ति  तथा धन का आगमन है। बड़े भाई से लाभ, जिससे कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। ससुराल से लाभ है।

11. कुम्भ नवरात्रि राशिफल-

राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ समय रहेगा। किसी बड़े समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

12. मीन नवरात्रि 2021 राशिफल-

शिक्षा में सफलता व जाब में उन्नति है। किसी नए कार्य का प्रारंभ तथा धार्मिक यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य बनेंगे। धन का आगमन होगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat