लाइव टीवी

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022: सेहत और शत्रुओं को लेकर रहें सावधान, जानें पैसे के मामले में कैसा रहेगा साल

Updated Dec 27, 2021 | 18:26 IST

Vrishchik Yearly Rashifal 2022 (Scorpio Yearly Horoscope), वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022: वृश्चिक को राश‍ियों में अष्टम स्‍थान द‍िया गया है। साल 2022 में इस राश‍ि के लोगों को सेहत के प्रत‍ि सावधान रहना होगा। जानें बाकी मामलों में कैसा रहेगा ये वर्ष।

Loading ...
Vrishchik horoscope 2022 : वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022
मुख्य बातें
  • वृश्चिक राश‍ि का स्वामी ग्रह मंगल होता है
  • जॉब को लेकर ये साल अच्‍छा रहेगा
  • सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है

Vrishchik Yearly Rashifal 2022 (Scorpio Yearly Horoscope 2022) : वृश्चिक राशि बारह राशियों में अष्टम राशि होती है। इसका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल धन, ऐश्वर्य व आत्मबल में वृद्धि करता है। मंगल भूमि प्रदान करता है। मंगल चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस राशि के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। राजनीतिज्ञों के लिए यह वर्ष बहुत ही श्रेयस्कर है।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2022

1. स्वास्थ्य
यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत बेहतर रहेगा। फरवरी माह में मंगल रक्त विकार देता है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग सितम्बर फिर नवम्बर में अलर्ट रहना चाह‍िए। बुजुर्ग और द‍िल के रोगियों के लिए यह स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का वर्ष है। फरवरी में भी हेल्थ विशेषकर लीवर प्रॉब्लम भी आ सकती है।

2. जॉब और ब‍िजनेस
जॉब की दृष्टि से यह वर्ष आपका बहुत ही अच्छा रहेगा। यह वर्ष अप्रैल के बाद जॉब में उन्नति का है। बैंकिंग, फ़िल्म, टीवी, मैनेजमेंट तथा कन्स्ट्रक्शन  फील्ड से सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष जॉब में मई के बाद परिवर्तन दिखा रहा है। मैनेजमेंट,आईटी व बैंकिंग सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। फरवरी व जून का समय थोड़ा संघर्ष का है। जुलाई फिर सितम्बर से अक्टूबर तक का समय प्रोमोशन के लिए बहुत ही शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं या विदेश में जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह वर्ष बेहतर है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। कोई नया कार्य भी आरम्भ कर सकते हैं।

Libra Yearly Horoscope - तुला वार्षिक राशिफल 2022

3. दाम्पत्य जीवन व प्रेम
अविवाहित युवा जो लव अफेयर में हैं। इस वर्ष फरवरी फिर अक्टूबर नवम्बर के मध्य विवाह के पवित्र बन्धन में आ जाएंगे। आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा। मार्च व जून का महीना जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं है। प्रेम विवाह सफल रहेगा।

4. व्यवसाय व आर्थिक स्थिति
यह वर्ष फरवरी से मई फिर सितम्बर के समय व्यवसाय से धन की प्राप्ति का सुन्दर समय है। इस वर्ष आप मार्च से जून के मध्य जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक  व्यवसाय से धन लाभ से प्रसन्न रहेंगे।

5. शुभ समय
साल 2022 में वृश्चिक राश‍ि के ल‍िए फरवरी से मई, फिर 15 अगस्त से नवम्बर के अंत तक का समय बेहतर है।

6. उपाय
लाल वस्त्र का दान करें। मंगल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हर मंगलवार हनुमानजी के मंदिर जायें व उनकी तीन परिक्रमा करें। गो माता को गुड़ व केला खिलाएं। मंगलवार को अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat