लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022: कर्क व मीन के लोग जॉब में करेंगे प्रगति, मकर राशि वालों को प्रत्येक कार्यों में होगा लाभ

Updated Apr 17, 2022 | 06:15 IST

साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022: इस सप्ताह सूर्य मीन राशि में, बुध, गुरु व शुक्र कुंभ में, शनि मकर मे बुध मेष व राहु वृष में गोचर कर रहे हैं। यहां देखें 16 से 23 अप्रैल का अपना साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly Horoscope 17 April to 23 April
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।
  • मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022: इस सप्ताह सूर्य,बुध व राहु मेष में हैं,गुरु मीन में,मंगल, शुक्र कुम्भ में,शनि मकर में गोचर करेंगे।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Also Read: Hanuman Jayanti 2022 Date: हनुमान जयंती कब की है 2022, चैत्र पूर्णिमा पर इस शुभ योग में होगा बजरंगबली पूजन

Weekly Horoscope 17 April to 23 April: 

1. मेष राशिफल- 
इस सप्ताह संतान की शिक्षा में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल- 
इस सप्ताह व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व पीला  रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
गुरुवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार व शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
बुध अब सूर्य के साथ कर्म भाव में हैं।मंगल शुक्र अब अष्टम रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें।नीला व हरा रंग शुभ है।

Also Read: Chaitra Purnima 2022: चैत्र पूर्णिमा पर करें धन प्राप्ति के ये उपाय, तिजोरी कभी नहीं होगी खाली

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य बुध नवम व गुरु सप्तम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन गुड़ दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य व बुध अष्टम तथा शनि  पँचम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि में व बुध सूर्य का मेष गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का व्यय होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
मंगल मेष व शनि मकर राशि में है।राशि  स्वामी मंगल सूर्य के साथ खष्ठम में है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। सप्ताहांत में बड़ा धन लाभ संभावित है।

9. धनु राशिफल- 
मंगल व सूर्य इसी राशि से पँचम हैं।द्वितीय शनि व पँचम बुध व्यवसाय को बढ़ाएगा स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा द्वादश रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।
 

10. मकर राशिफल-
शनि  इसी राशि में व गुरु द्वितीय हैं।चतुर्थ मंगल व  सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।मेष का राहु भी अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।
 

11. कुम्भ राशिफल- 
मङ्गल शुक्र इसी राशि में व शनि द्वादश हैं।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
 

12. मीन राशिफल- 
गुरु अब इसी राशि में हैं।इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद दशम चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें व हनुमान जी की पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat