लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2022: वृश्चिक व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Updated Apr 30, 2022 | 14:11 IST

साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2022: इस सप्ताह सूर्य व राहु मेष में, शुक्र -गुरु मीन में, केतु तुला, शनि मंगल कुंभ में तथा बुध वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।

Loading ...
Weekly horoscope in hindi 01 May to 07 May 2022
मुख्य बातें
  • मेष- गुरु का द्वादश व शनि के एकादश गोचर से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • वृष- इस सप्ताह शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
  • कर्क- इस वीक मंगलवार के बाद जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 01 मई से 07 मई 2022: इस सप्ताह सूर्य व राहु मेष में, शुक्र -गुरु मीन में, केतु तुला, शनि मंगल कुंभ में तथा बुध वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- गुरु का द्वादश व शनि के एकादश गोचर से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। ससुराल का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। सफेद व पीला रंग शुभ है। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गुरु धन देंगे।

वृष- इस सप्ताह शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध व सूर्य का मेष व मंगलवार के बाद चन्द्रमा का वृष गोचर बहुत शुभ है। बुधवार से शनिवार तक का समय जॉब के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कर्क- इस वीक मंगलवार के बाद जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। गुरुवार को कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। प्रतिदिन बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह- इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। बुधवार को स्वास्थ्य प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का वृष गोचर सोमवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

कन्या- इस सप्ताह जॉब से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। मंगलवार के बाद धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- शुक्र व बुध व्यवसाय को लेकर उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र व शनि गोचर गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय गृह निर्माण में होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

वृश्चिक- शुक्र व चन्द्रमा मंगलवार से गुरुवार तक उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड नियमित पाठ करें। चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव बहुत ही लाभप्रद है। 

धनु- इस सप्ताह मंगलवार तक गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व गुरु जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

मकर- सप्ताह के तृतीय दिन के बाद चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ देंगे। सोमवार के बाद चन्द्रमा व शुक्र गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। गुड़ का दान करें। छात्र प्रगति करेंगे। पारिवारिक सुख बेहतर होगा।

कुम्भ- गुरु का द्वितीय व सूर्य का मेष गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। बुधवार के बाद आर्थिक सुख में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गुड़ व तिल दान करें।

मीन- गुरु का इस राशि मे व सूर्य का मेष गोचर नवीन व्यावसायिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। रसजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद जाँब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat