लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 03 जुलाई से 09 जुलाई 2022: किस जातक को लाभान्वित करेगा यह सप्ताह और किन जातकों को होगी हानि

Updated Jul 02, 2022 | 18:52 IST

साप्ताहिक राशिफल 03 जुलाई से 09 जुलाई 2022: इस सप्ताह सूर्य मिथुन में, शुक्र, बुध वृष में, मंगल, गुरु मीन में तथा शनि कुंभ राशि में है। चन्द्रमा प्रथम दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे।
  • कर्क राशि के जातकों को हर कार्य में लाभ होगा।
  •  वृष राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 03 जुलाई से 09 जुलाई 2022: इस सप्ताह सूर्य व बुध मिथुन राशि में, शुक्र वृष, मंगल राहु मेष, गुरु मीन, शनि कुम्भ तथा केतु तुला में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा प्रथम दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Also Read: 03 जुलाई 2022 का पंचांग: भगवान शिव के रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन, मंदिर में करें विष्णु जी के दर्शन

03 जुलाई से 09 जुलाई 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

1. मेष राशिफल- 

इस सप्ताह मंगल इसी राशि में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल- 

इस सप्ताह शुक्र इसी राशि में रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 

सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से द्वादश हैं। मंगल मेष का शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 

राशि स्वामी सूर्य व बुध एकादश व गुरु अष्टम होकर इस सप्ताह मीडिया, आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का सिंह गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।

Also Read: अंक ज्योतिष, 03 जुलाई 2022: आठ जन्मांक वालों को मिलेगा जॉब का शानदार प्रस्ताव, पढ़ें अपना अंकफल

6. कन्या राशिफल- 

सूर्य व बुध दशम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से एकादश व सूर्य बुध का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

मंगल मेष व सूर्य बुध मिथुन राशि में है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है।

9. धनु राशिफल- 

तृतीय शनि व सिंह राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा कन्या राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 

शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। खष्ठम बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मेष का राहु भी अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।

11. कुम्भ राशिफल-

गुरु मीन व चन्द्रमा गुरु की मित्र राशि सिंह में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन राशिफल- 

सूर्य बुध चतुर्थ शुभ है। शनि द्वादश व गुरु अब इसी राशि में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद कन्या राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का नियमित 07 बार पाठ करें व हनुमान की पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat