लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च से 12 मार्च 2022: इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, मकर के लोग करेंगे जॉब में प्रगति 

Updated Mar 06, 2022 | 06:16 IST

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च 2022 से 12 मार्च 2022: इस सप्ताह मंगल, शुक्र, बुध व शनि मकर राशि में, सूर्य गुरु कुम्भ में, राहु वृष व केतु वृश्चिक में हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • जानें प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 06 मार्च 2022 से 12 मार्च 2022 तक:  इस सप्ताह मंगल ,शुक्र,बुध व शनि मकर राशि में,सूर्य गुरु कुम्भ में,राहु वृष व केतु वृश्चिक में हैं।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। 

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल- 

छात्र शिक्षा में प्रोग्रेस करेंगे।व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें।गुरु ,सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद धन देगा।

पढ़ें- Love Horoscope Weekly: 6 मार्च से 12 मार्च का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

2. वृष राशिफल-

इस सप्ताह जांब में मंगलवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

राशि स्वामी बुध का अष्टम व चन्द्रमा का  एकादश गोचर सप्ताह के शुरू के 02 दिन बहुत लाभप्रद है।बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न दान करते रहें।

पढ़ें- मिथुन व कुम्भ राशि के लोग राजनीति में होंगे सफल, जानें अपना राशिफल

4. कर्क राशिफल-

सूर्य व गुरु का अष्टम गोचर इस वीक व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत करेगा। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तेल का शनिवार व बुधवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल-

इस सप्ताह जांब में विशेष प्रगति है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। किसी नए व्यवसाय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य का सप्तम गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है।प्रतिदिन सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़  का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

इस सप्ताह मंगलवार के बाद गृह निर्माण से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें।व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।सफेद व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र शनि के साथ चतुर्थ है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व गुरु गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। पिता का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

शुक्र मंगल व शनि का तृतीय गोचर उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है।रसजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।प्रतिदिन अन्न दान बहुत लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल- 

इस सप्ताह शुक्र शनि के साथ इसी राशि से द्वितीय हैं। तृतीय गुरु व पँचम चन्द्रमा  अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।गुड़ का दान करते रहें।

10. मकर राशिफल-

गुरु का द्वितीय व राशि स्वामी शनि शुक्र व मंगल के साथ इसी राशि में रहकर जॉब व  व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मेष व सूर्य कुंभ गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु सूर्य का इस राशि में व शुक्र का द्वादश गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। बुधवार के बाद चन्द्रमा वृष में आकर स्वास्थ्य सुख में लाभ देगा। शनिवार को गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 

गुरु व सूर्य का द्वादश गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा।इस सप्ताह बुधवार को स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। एकादश शनि व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति देंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat