लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 8-14 नवम्बर: सिंह व मीन राशि को विशेष लाभ लेकिन स्वास्थ्य का रखें ध्यान, जानें वीकली राशिफल

Updated Nov 09, 2020 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 08 नवम्बर से 14 नवम्बर तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 08 November to 14 November 2020
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।
  • बुध इस समय तुला व केतु वृश्चिक राशि में है
  • इस सप्ताह मीन राशि के लोग विशेष लाभ में रहेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 नवम्बर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।इस सप्ताह गुरु धनु में,शनि मकर में,मंगल मीन में, राहु वृष में .शुक्र कन्या में व सूर्य तुला राशि में स्थित है। बुध इस समय तुला व केतु वृश्चिक राशि में है। इस सप्ताह सिंह व मीन राशि के लोग विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व कुम्भ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कन्या व मकर के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 08 नवम्बर से 14 नवम्बर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:  इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति होगी तथा आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। नियमित अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। व्यवसाय में बुधवार के बाद लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। मंगलवार व रविवार को गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  मंगलवार से शुक्रवार तक  व्यवसाय में विशेष लाभ लाभ होगा। व्यावसायिक योजनाएं बुधवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। इस सप्ताह गुरुवार के बाद धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ प्रतिदिन करें। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह जाँब  में सफल रहेंगे। आईटी व मीडिया जाँब से जुड़े लोग परिवर्तन सम्बन्धित कोई निर्णय ले सकते हैं। गृह कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।। छात्रों को  प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: गृह निर्माण से सम्बंधित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। बड़े भाई व्यवसाय में लाभान्वित कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। छात्र अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। रविवार व मंगलवार को गेहूं व मसूर की दाल का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जाँब में आपका प्रभाव बेहतर रहेगा। व्यवसाय में शुभ लाभ व  धन का आगमन होगा। आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का  पाठ करें। माता के आशीर्वाद से अनन्य लाभ मिलेगा।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  गुरुवार से शुक्रवार तक जाँब में कार्यस्थल पर  किसी बात की लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। हनुमानचालीसा का नियमित पाठ करते रहें। इस सप्ताह  के प्रथम दो दिन व्यवसाय में सँघर्ष रहेगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: गुरुवार तक व्यवसाय में किसी नए कार्य से लाभ है। इस वीक आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार व शुक्रवार को वाहन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है। बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें।  प्रतिदिन बड़े भाई का आशीर्वाद लें। बुधवार को सवा किलो उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेग्स। सफलता के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। बुधवार के बाद रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनेगी। 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय व जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरुवार व शनिवार को यात्रा कर सकते हैं। संतान उन्नति करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की नियमित पूजा करते रहें। आर्थिक प्रगति होगी। 

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए सफलता भरा होगा। बुधवार के बाद व्यवसाय में कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। मंगलवार से गुरुवार तक यात्रा सम्बन्धी कार्य  होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी है। बुधवार तक थोड़ी कार्य बाधा है फिर धन का आगमन होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। आध्यात्मिक सुख में प्रगति होगी। मंगलवार से शुक्रवार तक गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य सम्पन्न हो सकता है। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat