लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 09-15 मई 2021: मंगलवार के बाद वृष व कन्या राशि को विशेष लाभ, मिलेगा ग्रह गोचर का लाभ

Updated May 09, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 मई 2021: इस सप्ताह वृष व कन्या राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे। जानिए किस व्यक्ति के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 9 से 15 मई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • तुला और मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत।
  • सिंह राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।
  • इस सप्ताह गुरु कुम्भ में, मंगल मिथुन में व शनि मकर में रहेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 09 मई से 15 मई 2021: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन गोचर करते हैं फिर क्रमशः अगली राशि में चले जाते हैं। इस सप्ताह गुरु कुम्भ में व शनि मकर में, मंगल मिथुन में, राहु, बुध व शुक्र वृष में तथा सूर्य मेष में रहेंगे। इस सप्ताह राहु, बुध व शुक्र एक साथ वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस वीक वृष व कन्या राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।

तुला व मीन को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- इस सप्ताह सूर्य व चन्द्रमा का गोचर बुधवार के बाद बहुत ही सकारात्मक कार्य करेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की नियमित पूजा व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

वृष- इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक का समय आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस वीक मकान या जमीन खरीद सकते हैं। छात्रों को करियर में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है।

मिथुन- इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नवीन व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभ का संयोग है।

कर्क- इस सप्ताह शुक्र के वृष में आने के बाद जॉब से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कुछ बड़े परिवर्तन सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

सिंह- यह सप्ताह छात्रों के करियर में सफलता का है। जॉब में उन्नति का समय है। बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातकों के जॉब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। धन के प्रति सचेत रहना होगा। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ प्रतिदिन करते रहें।

कन्या- इस सप्ताह जॉब के करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। मंगलवार के समय बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें। गेंहू का दान करते रहें।

तुला- इस वीक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।  शुक्र ,राहु व बुध का वृष गोचर अचानक लाभ प्रदान करेंगे।  घर या जमीन खरीदने के लिए बेहतर समय  है। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

वृश्चिक- इस सप्ताह जॉब में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक मंगलवार के बाद धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करते रहें।

धनु- गुरु व चन्द्रमा का गोचर छात्रों लिए अनुकूल है। शुक्र व बुध के वृष में आने के बाद कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक धन आगमन से खुश रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह थोड़े स्वास्थ्य से कष्ट की संभावनाएं हैं। हनुमानबाहुक पढ़ते रहें।

मकर- इस सप्ताह बिजनेस सम्बन्धित कोई विशेष निर्णय लेने में थोड़े असमंजस में रहेंगे लेकिन किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। छात्र उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।

कुम्भ- यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता भरा होगा। मंगलवार के बाद जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। सोमवार को चावल का दान बहुत ही फलीभूत होगा। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

मीन- आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस के लिए समय अनुकूल हैं। यह सप्ताह संतान की प्रगति के दृष्टि से बहुत ही शुभ है। घर से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पॉलिटिशियन लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat