लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2022: कन्या व धनु के लोग करेंगे जॉब में प्रगति, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Updated Jun 12, 2022 | 09:43 IST

साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2022: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य व बुध वृष में, शनि कुम्भ, गुरु-मङ्गल मीन में, राहु-शुक्र मेष में गोचर कर रहे हैं। जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • सूर्य 15 जून को एक माह के लिए मिथुन राशि में आ जाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2022: इस सप्ताह सूर्य बुध वृष राशि में,राहु -शुक्र मेष में,गुरु व मंगल मीन में,तथा केतु तुला राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। सूर्य 15 जून को एक माह के लिए मिथुन राशि में आ जाएंगे।इस सप्ताह मेष,कुम्भ व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व कुम्भ के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।

पढ़ें- इस दिन है ज्येष्ठ माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शिवजी की पूजा विधि और मुहूर्त

12 जून से 18 जून 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

1 मेष राशिफल-  इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

2 वृष राशिफल- ​इस सप्ताह का मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि में गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

3 मिथुन राशिफल- ​ आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। 15 जून के बाद इस राशि का सूर्य शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।परिवार संग यात्रा हो सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्तोत्र  का 03 पाठ करें।

4 कर्क राशिफल- ​इस वीक 15 जून के बाद सूर्य के द्वादश गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

5 सिंह राशिफल- ​​इस सप्ताह 15 जून के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।अन्न दान करते रहें।

6 कन्या राशिफल- ​​ इस सप्ताह छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। गुरुवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है।मंगलवार के बाद धन मिल सकता है।तिल का दान करें।

7 तुला राशिफल- ​​इस सप्ताह मंगलवार तक जांब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।सूर्य व चन्द्र 15 जून के बाद जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

8 वृश्चिक राशिफल- ​​पॉलिटिक्स व प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह 15 जून के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।तिल व गुड़ का दान करते रहें।

9 धनु राशिफल- ​​ इस वीक 15 जून के बाद सूर्य सप्तम रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।  व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है।मूंग व उड़द का दान करें।

10 मकर राशिफल- ​​ गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को काले वस्त्र व तिल का दान करें।

11 कुम्भ राशिफल- ​​शनि अब इसी राशि में है। गुरु द्वितीय है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।15 जून के बाद पँचम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को केला खिलाते रहें।

12 मीन राशिफल- ​​ चन्द्रमा अष्टम व गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी।सूर्य का चतुर्थ गोचर 15 जून के बाद बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।  धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा जी मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें।गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat