लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2021: तुला-मीन राशि वाले सेहत के प्रति रहें सावधान, जानिए अपना इस सप्ताह का राशिफल

Updated Dec 12, 2021 | 07:49 IST

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 दिसंबर 2021: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • कर्क व सिंह राशि के लोग जॉब में कर सकते हैं प्रगति।
  • मीन राशि के जातक कर सकते हैं धन की प्राप्ति।
  • कर्क व सिंह राशियों के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2021: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु कुंभ, शनि मकर में, मंगल तुला में, राहु वृष में शुक्र मकर व सूर्य वृश्चिक में तथा बुध धनु राशि में स्थित है। 16 दिसम्बर को सूर्य धनु में आ जाएंगे। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।

तुला व मीन को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 12th December to 18th December 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
इस सप्ताह शुक्र व शनि का दशम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर  बहुत सकारात्मक कार्य करेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु जी की नियमित पूजा व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 85%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह बुधवार के बाद का समय आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस वीक जमीन या मकान खरीद सकते हैं। शुक्र व शनि के नवम गोचर से राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। परिवार सहित धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 75 %

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नवीन व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए लाभ का संयोग है।
भाग्य प्रतिशत-70%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
इस सप्ताह मंगल सूर्य पँचम लेकिन 16 दिसम्बर के बाद सूर्य का खष्ठम गोचर व राहु के वृष में आने के बाद जॉब से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने में परेशान रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व या स्थान परिवर्तन सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री बजरंगबाण का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 75%

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
यह सप्ताह राजनीति में सफलता का है। शिक्षा में उन्नति का समय है। बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों के जॉब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। बुधवार को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह सुखद यात्रा कर सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 55%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताह छात्र कॅरियर में सफलता प्राप्त करेंगे। बुधवार के बाद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें। उड़द व मूंग का दान करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 65%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस वीक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। 16 दिसम्बर के बाद सूर्य व शुक्र अचानक लाभ प्रदान करेंगे। घर या जमीन खरीदने के लिए बेहतर समय है। नीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करे।
भाग्य प्रतिशत- 70%

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
इस सप्ताह मंगल,सूर्य व केतु एकसाथ इसी राशि में हैं। धन की प्राप्ति संभावित है। जॉब में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक बुधवार के बाद धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-85%

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
बुध इस समय इसी राशि में है। गुरु व चन्द्रमा का गोचर मंगलवार तक जॉब के लिए अनुकूल है।बुध के धनु में आने के बाद व चन्द्र गोचर के परिवर्तन से मंगलवार से कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट के प्रारंभ होने की संभावनाएं हैं। बजरंगबाण
पढ़ते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 65%

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
इस सप्ताह शनि व शुक्र इसी राशि में हैं। 16 के बाद धनु का सूर्य भी लाभप्रद है। व्यवसाय से सम्बन्धित कोई विशेष निर्णय लेने में थोड़े असमंजस में रहेंगे। जॉब में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को उड़द का दान करें।
भाग्य प्रतिशत-80%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु व बुध अभी इसी राशि में है। यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता भरा होगा। जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। इस वीक स्वास्थ्य में विशेषकर कफ जनित रोग से परेशानी आ सकती है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 80%

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है।बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए समय अनुकूल हैं।यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत-75%

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat