लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 14 फरवरी- 20 फरवरी: धार्मिक यात्रा का पुण्य लेंगे सिंह राशिवाले, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Feb 13, 2021 | 16:07 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 14 फरवरी  से 20 फरवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly Horoscope 14 February to 20 February in Hindi :
मुख्य बातें
  • मंगल मेष में व राहु वृष में व केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

साप्ताहिक राशिफल 14 फरवरी  से 20 फरवरी तक (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह सूर्य कुम्भ राशि में; शुक्र ,गुरु व बुध व शनि मकर राशि में,मंगल मेष में व राहु वृष में व केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।तुला व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।सिंह व धनु के जातक  धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल- 14 फरवरी  से 20 फरवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:  गुरुवार के बाद व्यवसाय में आर्थिक प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस वीक आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। भाग्य प्रतिशत-70 

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस वीक आईटी व मीडिया जॉब के लोगों की प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है। सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।बुधवार व शुक्रवार को गाय को पालक खिलाएं। व्यवसाय में किसी नए प्रस्ताव को स्वीकार करना फायदेमन्द है। भाग्य प्रतिशत-60

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  इस सप्ताह गृह निर्माण की योजना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है। रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:इस वीक आप  प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। गृह निर्माण में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे।विष्णु उपासना करते रहें।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-80

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक जॉब में विशेष प्रगति है। व्यवसाय के प्रति सचेत रहना होगा। शिक्षा से सम्बद्ध लोग लाभान्वित हो सकते हैं।लाल व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह कर्क या धनु राशि के मित्र की सहायता से रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।भाग्य प्रतिशत-55

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह शुक्र व चन्द्रमा बुधवार के बाद आर्थिक प्रगति देगा। गणेश जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। शिक्षा में विकास होगा। इस सप्ताह सुखद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। नीला रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-60

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मकर का वक्री बुध व शुक्र गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग विशेष लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-60

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  इस सप्ताह छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है।आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए कनकधारास्तोत्र का नियमित पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरु व मंगल गोचर से लाभ है।पीला व सफेद रंग शुभ है।संतान की सफलता से खुश रहेंगे।गाय को केला खिलाएं। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:  इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन चन्द्रमा,बुध व शनि  व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले  प्रोमोशन या पद परिवर्तन का प्रयास करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करते रहें।भाग्य प्रतिशत-70

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरु ,शनि व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद आईटी,मीडिया व बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। गृह निर्माण सम्बन्धी रुका कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें।आसमानी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक के पाठ से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।भाग्य प्रतिशत-65

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह संतान की प्रगति से प्रसन्ता होगी। जमीन सम्बंधित विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे।जॉब में सफलता है। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।लाल रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्यों चने की दाल व एक धार्मिक पुस्तक का प्रतिदिन दान करें।       

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat