लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून: धनु वाले जॉब को देंगे नई दिशा, इन राशियों के लिए यह हफ्ता लाएगा सुखद परिवर्तन

Updated Jun 14, 2020 | 06:03 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 14 जून से 20 जून: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 14 June to 20 June
मुख्य बातें
  • प्रतिदिन अन्न का दान करें कर्क राशि के जातक
  • धनु राशि के लिए यह सप्ताह शुभ अवसरों का है
  • वृश्चिक राशि के सफलता मिलने की संभावना है

Saptahik Rashifal 14 June To 20 June: इस सप्ताह एक बड़ा परिवर्तन होगा। 15 मई को सूर्य मिथुन राशि में आ जाएंगे। शुक्र अभी वृष राशि में,राहु व बुध मिथुन में,केतु धनु में,शनि गुरु मकर में व सप्ताह के प्रथम दिन 14 मई को चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे। 16 को चन्द्रमा मंगल प्रधान राशि मेष में रहते हुए 19 व 20 को शुक्र के साथ वृष राशि में आ जाएंगे। मंगल पहले से ही कुम्भ राशि में है। इस सप्ताह के प्रथम दो दिन मिथुन व मीन के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। कर्क व कुम्भ के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल--

साप्ताहिक राशिफल 14 जून से 20 जून तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: जून को मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे।16 जून के बाद स्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी। इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी।17 जून के बाद जाॅब परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह 15 जून  के बाद जॉब में परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। 17 जून को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें। गुरुवार व मंगलवार को अन्न का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। सूर्य की 15 जून के बाद मिथुन राशि में उपस्थिति से व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: 15 मई को सूर्य एक माह के लिए इसी राशि में रहेंगे। राहु व बुध एक साथ इसी राशि में हैं। 15 व 16 मई को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 17 मई के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। आसमानी रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।
        
4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  15 जून को सूर्य एक माह के लिए इसी राशि में रहेंगे। राहु व बुध एक साथ इसी राशि में हैं ।15 व 16 जून को  स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जाँब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 17 जून के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। आसमानी रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  15 जून के बाद जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि  में आने के बाद आर्थिक स्थिति  पहले से बेहतर होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।इस सप्ताह मित्रों का सहयोग आपके साथ है। गाय को केला खिलाते रहें। रविवार को गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह 15  से 17 जून के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।           

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में 16 जून के बाद आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू कराएगा। 17 जून को घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जाँब के दृष्टीकोंण से 14 से 16 जून तक का समय बहुत ही श्रेयस्कर है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगल व सूर्य की शुभता का लाभ लें। इस सप्ताह आप जाँब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। 14 व 15 जून को व्यवसाय में संघर्ष है।पीला रंग शुभ है। रविवार व  मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें। 16 जून के बाद संतान के विवाह हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा।14 से 17 जून तक का समय जाँब में सफलताओं व प्रगति का है। 16 जून के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।आपके मित्रों की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा।धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।
        
10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: 14 से 17 जून के मध्य शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। सप्ताह के आरंभिक दो दिन 14 व 15 जून को स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: मंगल इस समय कुम्भ राशि में ही है। सप्ताह के प्रारम्भ से ही मंगल व सूर्य का मिथुन में आगमन  सफलता के मार्ग बनाएगा। इस सप्ताह आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। 17 जून के बाद योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं । शनिवार को काले वस्त्रों का दान करें।
        
12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: यह सप्ताह जाॅब में सुखद परिवर्तन का है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय  है। 16 जून के बाद व्यवसाय में नए कार्यों को हाथ में लेंगे।मित्रों  का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें।16 व 17 जून को संतान के विवाह तय होने का सुंदर अवसर प्रदान करता है।प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat