लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 14 नवंबर से 20 नवंबर 2021: नौकरी में प्रगति करेंगे कर्क व मीन के लोग जातक, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Nov 14, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 14 अक्टूबर से 20 नवंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में जाएंगे।
  • कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 14 नवंबर से 20 नवंबर 2021: इस सप्ताह मंगल, सूर्य व बुध तुला राशि में, केतु वृश्चिक में, शनि गुरु मकर में तथा शुक्र धनु राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ में रहेंगे फिर उसी दिन प्रातःकाल 10:15 के बाद चन्द्रमा गुरु प्रधान राशि मीन में जाएंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में जाएंगे। सूर्य एक माह तक एक राशि में रहते हैं। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 14th November to 20th November 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बैंकिंग व मीडिया जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें। गुरु व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद ज्यादा अनुकूल फल देगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय में 16 नवंबर के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। 17 नवंबर के बाद मकान क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस पढ़ते रहें। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्रवार को चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध, शुक्र व चन्द्रमा का गोचर सप्ताह के शुरू के 03 दिन बहुत संघर्षमय है। 17 नवंबर के बाद सूर्य का खष्ठम गोचर व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। नवीन व्यवसाय संबंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। प्रतिदिन गीता जी का पाठ करते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
16 नवंबर के बाद सूर्य का पंचम गोचर इस वीक शिक्षा में करियर को लेकर सुन्दर प्रयासरत करेगा। संतान सफलता की प्राप्ति करेंगे। 17 से 20 नवंबर  तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
16 नवंबर के बाद सूर्य चतुर्थ होंगे व गुरु खष्ठम रहेंगे। इस सप्ताह 17 से 20 नवंबर तक व्यवसाय में विशेष प्रगति है। भगवान भास्कर जी की उपासना करते रहें। मंगलवार तक धन के लेन देन के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व शनि का छठां गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताह 16 से 20 नवंबर तक व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। संतान के एजुकेशन की स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित कर आशीर्वाद लें। 17 नवंबर के बाद रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह 17 नवंबर के बाद व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व बुध गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। जॉब में स्थान या दायित्व परिवर्तन संभावित है। 17 के बाद बारहवां शुक्र का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
16 नवंबर के बाद सूर्य का इस राशि में गोचर लाइफ के हर फील्ड में लाभ देगा। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान बहुत लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
इस सप्ताह 16 नवंबर के बाद सूर्य द्वादश गोचर करेंगे वहीं गुरु द्वितीय हैं। गुरु व चन्द्रमा 17 से 19 नवंबर तक अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व लाल रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
16 नवंबर के बाद सूर्य एकादश होकर तथा गुरु व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर जॉब व  व्यवसाय में लाभ देंगे। सूर्य व  केतु का एकसाथ एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
17 नवंबर के बाद छात्रों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान संबंधी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

16 नवंबर के बाद सूर्य का भाग्यभाव में आना बहुत ही शुभ है। शनि का एकादश गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा। जॉब में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। 17 नवंबर के बाद गृह निर्माण संबंधित कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। 16 से 19 नवंबर के मध्य धार्मिक यात्रा हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat