लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 16 अगस्त से 22 अगस्त:इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में रहेंगे सफल

Updated Aug 17, 2020 | 04:45 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 16 अगस्त से 22 अगस्त तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 16 August To 22 August
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं।
  • सिंह व मीन राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कन्या व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।

Saptahik Rashifal 16 August to 22 August: इस सप्ताह एक बहुत बड़ा परिवर्तन यह है कि सूर्य सिंह राशि में आ चुके हैं । गुरु व केतु धनु में,शनि मकर में,मंगल मेष में  व शुक्र राहु एक साथ मिथुन में तथा  बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।

चन्द्रमा सवा दो दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं। इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व मीन राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 16 अगस्त से 22 अगस्त तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में आपकी योजना को विस्तार मिलेगा। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।व्यवसाय  में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ का दान करें।शुक्रवार से शनिवार तक  धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: जॉब में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत हैं।इस वीक व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे।इस सप्ताह आपके धन आगमन को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।हरा रंग शुभ है। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय आपके बहुत ही अनुकूल है इसका लाभ उठाएं।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह छात्रों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। बुधवार से शनिवार तक का समय धन प्राप्ति व धन के निवेश का उचित समय है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में गुरुवार तक का समय धन की प्राप्ति का समय है। वाहन क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए मंगलवार व शनिवार को हनुमानबाहुक का पाठ करे व अन्न का दान करें। 

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: सूर्य इस समय इसी राशि में हैं।जॉब में सफलता है। बुधवार के बाद जॉब में उन्नति होगी। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा।सूर्य उपासना करते रहें। प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: मंगलवार से शुक्रवार तक आप अपने आत्मबल से कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ खिलाएं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। व्यवसाय में उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: गुरुवार तक का समय व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।  मंगलवार को धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार व शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  बुधवार तक व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुक्रवार तक जॉब में उन्नति या सुखद नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है।लाल रंग शुभ है।मंगलवार को गेहूं का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरु व केतु इस समय इसी राशि में है। सप्ताह के प्रथम दो दिन मिथुन का चन्द्रमा शुक्र व राहु के साथ किसी नए कार्य की आधारशिला रखेगा। व्यवसाय में प्रगति करेंगे।योग व ध्यान करते रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: राजनीति में सफलता मिलेगी।शनि इस समय इसी राशि में ही हैं।इस सप्ताह छात्रों को  सफलता मिलेगी। यह वीक व्यवसाय में संघर्ष दिखा रहा है। मिथुन का चन्द्रमा दो दिन तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है।हनुमानबाहुक पढ़ते रहें।शनिवार की तिल का का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस सप्ताह राजनीति में  सफलता मिलेगी। आपकी ठप पड़ी योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।मंगलवार के बाद छात्रों के सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है।मंगलवार व रविवार को गेहूं का दान करें। बड़ों का आशीर्वाद लेते रहें। गुरुवार को अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय व जॉब में उन्नति होगी। बुधवार के बाद राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार तक का समय धन के निवेश का है।अन्न दान करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat