लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अक्टूबर 2021: तुला के लोग जॉब में करेंगे प्रगति, मेष से मीन राशि तक-जानिए इस हफ्ते का राशिफल

Updated Oct 17, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अक्टूबर 2021: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।
  • सूर्य ,मंगल व बुध एकसाथ कन्या राशि को कई राजयोग प्रदान करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2021:  इस सप्ताह सूर्य,मंगल व बुध कन्या राशि में,केतु व शुक्र वृश्चिक में,शनि व गुरु मकर राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।

चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह सूर्य ,मंगल व बुध एकसाथ कन्या राशि को कई राजयोग प्रदान करेंगे।  कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे।वृष व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 17th October to 23rd October 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:

शिक्षा में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल समय है।लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।मंगल व गुरु पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।तिल दान करते रहें।


2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:

इस सप्ताह मंगल,सूर्य व बुध का पंचम गोचर शुभ है। वृश्चिक का शुक्र कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। बुधवार के बाद जॉब में प्रोमोशन लाभ की सम्भावना है।शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें।मंगलवार को गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:

चन्द्रमा व बुध धन देंगे।राशि स्वामी बुध,मंगल व सूर्य का एकसाथ चतुर्थ गोचर बहुत शुभ है।मंगलवार के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। शुक्रवार के बाद आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें।पिता आशीर्वाद लेते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:

शुक्र इस समय इस राशि से पंचम है।इस वीक गुरु व शनि का सप्तम भाव में गोचर मंगलकारी है।जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व दही का दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:

शुक्र चतुर्थ है।इस समय मंगल, सूर्य व बुध इसी राशि से द्वितीय हैं।इस सप्ताह शिक्षा में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। टेलीफोनिक वार्ता के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का कुंभ फिर मंगलवार से चन्द्रमा का मीन गोचर  विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

शुक्र इस समय वृश्चिक यानी इस राशि से तृतीय में रहकर आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं।  चन्द्रमा व गुरु का मकर में एकसाथ गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा में प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:

इस सप्ताह शुक्र इसी राशि से द्वितीय है।बुध व शुक्र व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। मंगल, सूर्य बुध का एकसाथ द्वादश  प्रभाव  विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।इस वीक किसी प्रिय मित्र आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:

 मंगल व बुध गोचर शुभ है। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह  परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

इस सप्ताह मंगलवार के बाद गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।शिक्षा में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व हरा रंग शुभ है।गुरुवार को चने की दाल का दान करें।विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा द्वितीय व शनि गुरु के साथ इसी राशि में हैं। शुक्र की  स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। सूर्य बुध व मंगल का भाग्य भाव में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिक्षा प्रगति करेंगे।बुधवार को उड़द का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में हैं।।मंगल व शुक्र अनुकूल है।मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मीन राशि में आना व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रतिदिन अन्न का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ करेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

सप्ताह के प्रारंभ में गुरु का एकादश  व चन्द्रमा का द्वादश गोचर लाभ कार्य कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार के बाद इस राशि में शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह यात्रा में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें ।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat