लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 18-24 अप्रैल: सेहत के प्रति सचेत रहें तुला व मीन राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Apr 18, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 18 से 24 अप्रैल तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal weekly horoscope in Hindi 18 April to 24 April 2021
मुख्य बातें
  • कुम्भ व कन्या के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • तुला व मीन राशि के जातकों को मिलेगा धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य।
  • कर्क व सिंह राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य व शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कुम्भ व शनि मकर राशि में हैं। बुध मेष में है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह तुला व मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व कन्या के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल- 18 से 24 अप्रैल तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कई रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुरुवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक गुरुवार के बाद कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। स्वास्थ्य में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार के बाद का समय जॉब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित व्यवसाय की कुछ नई योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। श्वांश रोग से समस्या हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक बिजनेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र शिक्षा में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल रंग शुभ है। शनिवार व बुधवार को तिल व उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार के बाद सूर्य व चन्द्रमा व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकता है। सूर्य व शुक्र गोचर पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह सुंदरकांड का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। धन का आगमन होगा। बुधवार को धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व शुक्र गोचर गुरुवार व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धन लाभ कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ नियमित करें। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति है। आर्थिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। शिक्षा में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में सिंह व मीन राशि से लाभ है। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि का मकर व चन्द्रमा का मिथुन गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।  शनिवार को तिल का दान करें। गुरुवार के बाद व्यवसाय सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरुवार के बाद जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह व्यवसाय में कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। बुधवार के बाद चन्द्रमा गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा।गाय को केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह बुधवार तक जॉब के प्रति लापरवाही से बचना होगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य में प्रगति हो सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें। क्रोध कम करें व वाणी को बेहतर रहना चाहिए।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat