लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 19 जून से 25 जून 2022: मकर व मीन राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Updated Jun 19, 2022 | 06:55 IST

साप्ताहिक राशिफल 19 जून से 25 जून 2022: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य व बुध वृष में, शनि कुम्भ, गुरु-मङ्गल मीन में, राहु-शुक्र मेष में गोचर कर रहे हैं। जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह सूर्य मिथुन में हैं।
  • शनि कुम्भ में,गुरु-मंगल मीन राशि में है।
  • जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह।

साप्ताहिक राशिफल 19 जून से 25 जून 2022: इस सप्ताह सूर्य मिथुन में,शनि कुम्भ में,गुरु-मंगल मीन राशि में व शुक्र-बुध वृष राशि मे गोचर कर रहे हैं। राहु मेष व केतु तुला में हैं। चन्द्रमा प्रथम दिन कुम्भ में  गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मकर व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

19 जून से 25 जून 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

1 मेष राशिफल-  इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

पढ़ें- वाणी पर ध्यान दें सिंह राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन

2 वृष राशिफल- ​​इस सप्ताह गुरु व  बुधवार के बाद चन्द्रमा  रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व पीला  रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर व गुड़ का दान करें।

3 मिथुन राशिफल- ​​ बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

4 कर्क राशिफल- ​​ सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि  से अष्टम में हैं।मंगल व शुक्र शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

5 सिंह राशिफल- ​​ राशि स्वामी सूर्य मिथुन व गुरु मीन में होकर इस सप्ताह इस राशि वाले लोगों को मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मीन गोचर मंगलवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन उड़द दान करते रहें।

6 कन्या राशिफल- ​​सप्तम गुरु शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ करें।

7 तुला राशिफल- ​​इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से पँचम व  सूर्य का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मीन मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे।विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8 वृश्चिक राशिफल- ​​ सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा  व शनि चतुर्थ में है।राशि  स्वामी मंगल शुभ है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। मित्रों से  लाभ संभावित है।

9 धनु राशिफल- ​​ सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा -शनि तृतीय आत्मबल को बढ़ाएगा ।स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा मीन में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व लाल रंग शुभ है।

10 मकर राशिफल- ​​ चन्द्रमा- शनि  इसी राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय हैं।खष्ठम  सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।शुक्र भी अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11 कुम्भ राशिफल- ​​गुरु मीन व चन्द्रमा शनि इसी राशि में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद  मंगल व चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ कराएगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12 मीन राशिफल- ​​ शनि चन्द्रमा द्वादश व गुरु अब इसी राशि में हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें व भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat