लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 सितंबर 2021: मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Updated Sep 19, 2021 | 06:30 IST

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 सितंबर 2021: सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहने वाला है सप्ताह- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 19 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • कन्या राशि के लोगों को शुक्र आर्थिक स्थिति में देंगे विकास।
  • वृष व कुंभ राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।
  • जॉब में प्रगति करेंगे वृश्चिक व तुला राशियों के लोग।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 19 सितंबर से 25 अगस्त 2021: इस सप्ताह सूर्य, बुध व मंगल एकसाथ कन्या राशि में, शुक्र तुला में, गुरु, शनि मकर में, राहु वृष व केतु  वृश्चिक में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सूर्य ,मंगल व बुध एकसाथ कन्या राशि को कई राजयोग प्रदान करेंगे।

कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे। वृष व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 19th September to 25th September 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:

बुधवार तक जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल समय है।लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व गुरु पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण करेंगे। अन्न दान करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:

इस सप्ताह मंगल, सूर्य व बुध का पँचम गोचर शुभ है। चन्द्रमा का मकर फिर कुम्भ राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन लाभ की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:

राशि स्वामी बुध, मंगल व सूर्य का एकसाथ चतुर्थ गोचर बहुत शुभ है। मंगलवार के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें। किसी संत व गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:

शुक्र इस समय इस राशि से चतुर्थ है। इस वीक गुरु का सप्तम भाव में गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व दही का दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:

इस समय मंगल, सूर्य व बुध इसी राशि से द्वितीय हैं। इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। जॉब में टेलीफोनिक वार्ता के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। रविवार को चन्द्रमा का मकर फिर सोमवार से चन्द्रमा का कुम्भ गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

शुक्र इस समय तुला यानी इस राशि से द्वितीय में रहकर आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से मंगल अनुकूल होते हैं। चन्द्रमा व गुरु का मकर में एकसाथ गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा में प्रगति करेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:

इस सप्ताह शुक्र इसी राशि में है। बुध व शुक्र व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। मंगल, सूर्य बुध का एकसाथ द्वादश  प्रभाव  विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। इस वीक रुके धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:

राशि स्वामी मंगल, सूर्य व बुध का एक साथ एकादश यानी लाभ भाव में गोचर शुभ है। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

इस सप्ताह सोमवार के बाद गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा गुरु के साथ इसी राशि में हैं। शुक्र की दशम  स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। सूर्य बुध व मंगल का भाग्य भाव में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिक्षा प्रगति करेंगे। शनिवार को तिल का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

सूर्य बुध का अष्टम गोचर बुधादित्य योग देगा।मंगल व शुक्रअनुकूल है। सोमवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में आना व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। किसी धार्मिक संत का आशीर्वाद लाभ करेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

गुरु व चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभ कार्य कराएगा। चन्द्रमा गुरुवार के बाद इस राशि में शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह शनिवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat