लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 20-26 दिसंबर: कर्क-मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, मीन जॉब में पाएंगे प्रगति

Updated Dec 21, 2020 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 20 से 26 दिसंबर तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली हिंदी राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 20 to 26 December 2020
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 दिसंबर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य धनु राशि में, शुक्र वृश्चिक में,गुरु व शनि मकर राशि में,मंगल मीन में व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृश्चिक व कुम्भ के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 20 से 26 दिसंबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब में प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। वृष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह का फल सुखद है।व्यवसाय में  लाभ होगा। इस वीक आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब चेंज की  योजना बन सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।शनिवार को मित्रों संग  यात्रा हो सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है। बुधवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक जॉब में बहुत ही सुखद बदलाव आ सकता है। आप बहुत ही चर्चित रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार व शनिवार को छात्र सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। सोमवार को चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है।शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक जॉब में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।इस सप्ताह संतान के किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:  इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें।धन का व्यय होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। गुरुवार को सुखद यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। आसमानी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का नित्य पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग गुरुवार व शनिवार को लाभ प्रदान करेगा। शनिवार को धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा।हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह संतान का विवाह तय कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए बजरंगबाण का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: मंगलवार के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। राजनीति में लाभ है।लाल व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  व्यवसाय में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नवीन प्रोजेक्ट प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। हरा  रंग शुभ है। शुक्र,शनि व चन्द्र गोचर से जॉब व व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार व शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक प्रगति हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat