लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 21 जून से 27 जून: वृष राशि की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, इन राशियों की रुकी योजनाएं सफल होंगी

Updated Jun 21, 2020 | 06:15 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 21 जून से 27 जून: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 21 June to 27 June
मुख्य बातें
  • मीन राशि वाले प्रतिदिन अन्न दान करें
  • कुम्भ राशि वाले गायत्री मंत्र का जप करें
  • पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें वृश्चिक राशि के जातक

Saptahik Rashifal 21 June To 27 June: सप्ताह के प्रथम दिन ही सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के दिन चन्द्रमा व सूर्य दोनों मिथुन राशि में हैं तथा राहु भी वहीं है। शुक्र वृष में,मंगल मीन में व शनि तथा गुरु मकर राशि में हैं। 23 जून को चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में आ जाएगा। 25 जून को चन्द्रमा सिंह राशि में व सप्ताह के अंतिम दिन कन्या में रहेगा। सूर्य ग्रहण के बाद का सप्ताह कन्या व वृष राशि के जातक को लाभ प्रदान करेगा। तुला व मकर राशि के लोग भी प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व कुम्भ के छात्र प्रतियोगी एग्जाम में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व मिथुन के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।आइये अब जानते हैं सूर्यग्रहण के बाद के प्रथम सप्ताह का राशिफल--

साप्ताहिक राशिफल 21 जून से 27 जून तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: रविवार व सोमवार का दिवस आर्थिक रूप से सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। बुधवार के बाद आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। इस सप्ताह जॉब में सकारात्मक पहल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। गुरुवार के बाद व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। रविवार को गेहूं व गुड़ दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मंगलवार के बाद जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। प्रेम में अपने अफ़ेयर को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत है। व्यवसाय के लिए बुधवार व शनिवार का दिन लाभप्रद है। छात्रों के ज्ञान को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: सूर्य राहु व चन्द्रमा सप्ताह के पहले दिन इसी राशि में हैं । रविवार व सोमवार को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो गुरुवार के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन प्रातःकाल पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  सूर्य ग्रहण के बाद का यह सप्ताह आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति कराएगा। धन का निवेश रियल स्टेट में करें।मीन राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में मंगलवार से शुक्रवार तक धन की प्राप्ति होगी। भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  इस राशि का स्वामी सूर्य है। सप्ताह के प्रथम दिवस ही सूर्य ग्रहण है। सोमवार के बाद जॉब के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार है। व्यवसाय में प्रगति है। मंगलवार का बाद स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह आर्थिक समस्याएं समाप्त होने की तरफ अग्रसर हैं। प्रतिदिन प्रातःकाल श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें तथा गुड़ दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: सोमवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। किसी तुला राशि के व्यक्ति से नए  व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार के बीच जॉब परिवर्तन का प्रयास करें। बजरंगबाण पढ़ते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह जॉब के दृष्टिकोण से आप सफल रहेंगे। मंगलवार से शुक्रवार के बीच आप अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करें तो बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। मंगलवार के बाद जाँब में परिवर्तन का भी संकेत है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: सोमवार के बाद जॉब में उन्नति होगी। आप इस वीक व्यवसाय में कोई छोटा परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। मंगलवार के बाद वाहन खरीद सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह छात्रों को विशेष लाभ होगा। सप्ताह के प्रथम दिन थोड़ी समस्या है फिर आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य कोई रुका कार्य  अपनी पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का व्यय होगा। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें। रविवार  व गुरुवार को अन्न दान कर पुण्य प्राप्ति  करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: गुरु व शनि दोनों मकर में ही हैं।सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब प्राप्ति में सफलता मिलेगी। बुधवार तक व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष दिख रहा है। सप्ताह के प्रथम दो दिन स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक का समय प्रत्येक कार्यों के लिए बहुत ही बेहतर है।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: सोमवार से गुरुवार तक व्यवसाय में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति सफलता की तरफ मुड़ेंगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। गुरुवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रातःकाल प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। शनिवार को तिल व बुधवार को उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय के उन्नति में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सप्ताह के प्रथम दो दिन सूर्य व चन्द्र गोचर आपको धन तथा ऐश्वर्य प्रदान करेंगे। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य सुख भी बेहतर रहना चाहिए। अन्न दान प्रतिदिन करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat