लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 21-27 मार्च: तुला व कन्या राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Mar 21, 2021 | 00:58 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal weekly horoscope in Hindi 21 March to 27 March 2021
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • सूर्य व शुक्र मीन राशि में,मंगल व राहु वृष राशि में  हैं।
  • केतु मंगल प्रधान वृश्चिक राशि मे है।

साप्ताहिक राशिफल 21 मार्च से 27 मार्च तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य व शुक्र मीन राशि में,मंगल व राहु वृष राशि में  हैं। बुध कुम्भ में व गुरु तथा शनि एकसाथ मकर में गोचर रत हैं।वहीं केतु मंगल प्रधान वृश्चिक राशि मे है।

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।तुला व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। धनु व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

साप्ताहिक राशिफल- 21 मार्च से 27 मार्च तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। सिंह राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंगलवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार से शनिवार तक धार्मिक यात्रा हो सकती है।हरा रंग शुभ है।गुरूवार के बाद जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  इस वीक आप व्यवसाय में कुछ नए कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान शिव की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। सोमवार को चावल का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल रंग शुभ है। शनिवार को धार्मिक यात्रा हो सकती है।अन्न दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। शुक्रवार व शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर  बैंकिंग व मीडिया जॉब में गुरुवार से शनिवार तक विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का व्यय होगा।आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग सुदुर यात्रा कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। पारिवारिक विवाद संभावित है। मंगल व गुरु का प्रभाव आपके आत्मबल को बनाए रखेगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: जिनका स्वास्थ्य खराब है इस सप्ताह कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर से लाभ है। नीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि व चन्द्रमा बुधवार के बाद प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व शुक्र अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें। जॉब में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस सप्ताह छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब में कार्यस्थल पर बेवजह के विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रगति हो सकती है।पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। मंगलवार को गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat