लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 28 सितंबर: वृष व तुला राशि को विशेष लाभ, सिंह व मीन राशि के लिए धन के संयोग

Updated Sep 21, 2020 | 06:18 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 21 सितंबर से 28 सितंबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 21 September to 28 September
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह की शुरुआत में तुला राशि में रहेगा चंद्रमा
  • सवा दो दिन में बदलती रहती है चंद्रमा की राशि
  • धन की प्राप्ति करेंगे सिंह और मीन राशि के जातक

Saptahik Rashifal 21 September to 28 September: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा। 21 सितम्बर को रात्रि 03:18 पर वृश्चिक में जाएगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व केतु धनु में,शनि मकर में,मंगल मेष में, राहु मिथुन में शुक्र कर्क में व सूर्य तथा बुध कन्या राशि में स्थित है।

इस सप्ताह वृष व तुला राशि के लोग गुरुवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुंभ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या व मिथुन के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर तक

 1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह जॉब में प्रगति रहेगी। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है।हनुमान जी की नियमित पूजा करें। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्र गोचर गुरुवार तक आपके अनुकूल हैं। वाहन खरीद सकते हैं।जॉब में गुरुवार के बाद लाभ होगा।जल्द ही धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: वाणी से लाभ होगा।आपके मन में कई दिनों से चली आ रही गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं मंगलवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय सम्बन्धित कई बड़े निर्णय लेंगे। गुरुवार से शनिवार तक जॉब से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे।सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।

 5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  गुरुवार से शनिवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। ससुराल पक्ष के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह कई रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। अन्न दान करें। राजनीतज्ञ सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपका प्रभाव बेहतर रहेगा। मिथुन राशि के मित्रों की सहायता लें।धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें। वाणी से लाभ मिलेगा।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: गुरुवार तक जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा सोमवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: मंगलवार तक व्यवसाय में संघर्ष है। इस वीक धार्मिक अनुष्ठान से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार के बाद जमीन खरीद सकते हैं। लाल रंग शुभ है। इस वीक किसी रुके कार्य या धन की प्राप्ति हो सकती है। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।मंगल से सम्बंधित वस्तुओं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरु शनि व राहु का गोचर अनुकूल है।बुधवार के बाद रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ है।पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी नए व्यवसाय की योजना बनेगी। विहंगों को दाना पानी दें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:  व्यवसाय में नवीन कार्य का शुभारंभ  कर सकते हैं। छात्र उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।जॉब में प्रगति होगी। इस सप्ताह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह बहुत ही शुभ तथा सफलता भरा होगा। गुरुवार के बाद कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा। सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राहु ,शनि व चन्द्र गोचर का लाभ बुधवार के बाद राजनीति करने वालों को मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन का व्यय होगा। छात्र लाभान्वित होंगे।पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य सम्पन्न हो सकता है। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat