लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई 2022: मेष व कन्या राशि को धार्मिक अनुष्ठान से मिलेगा पुण्य, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Updated May 22, 2022 | 06:15 IST

साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई 2022: इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे...

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल।
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह सूर्य व बुध वृष राशि में हैं
  • शनि कुम्भ में तथा शनि मकर में गोचर करेंगे।
  • राहु मेष तथा केतु तुला में है।

साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई 2022:  इस सप्ताह सूर्य व बुध वृष राशि में हैं,गुरु ,मंगल व शुक्र मीन में,शनि कुम्भ में तथा शनि मकर में गोचर करेंगे।राहु मेष तथा केतु तुला में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है फिर उसी दिन 11:42am पर कुम्भ में चले जायेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।मेष व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1 मेष- इस सप्ताह द्वादश गुरु,मंगल व शुक्र व्यवसाय व जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

पढ़ें- एकाक्षी नारियल को पूजा में कीजिए शामिल, सदैव रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

2 वृष- इस सप्ताह सोमवार का बाद चन्द्रमा एकादश होकर बहुत लाभ देंगे।धन प्राप्ति संभावित है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व पीला  रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।तिल का दान करें।

3 मिथुन- राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। बुधवार के बाद मीन का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

4 कर्क- बुध अब सूर्य के साथ एकादश भाव में हैं।मंगल शुक्र अब भाग्य भाव में रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें।नीला व सफेद रंग शुभ है।

5 सिंह- राशि स्वामी सूर्य बुध दशम व गुरु शुक्र के साथ मीन में होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन तिल दान करते रहें।

6 कन्या- सूर्य व बुध एकसाथ भाग्यभाव में हैं। तथा शनि खष्ठम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

7 तुला- इस सप्ताह  के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व बुध सूर्य का वृष गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में व चन्द्रमा के मीन में प्रवेश के बाद गुरुवार से विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का व्यय होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

8 वृश्चिक- गुरु व शुक्र पँचम गोचर कर रहे हैं।शनु कुम्भ राशि में है। सोमवार के बाद चन्द्रमा कुम्भ में है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। सप्ताहांत में चन्द्रमा का पँचम गोचर बड़ा धन लाभ दे सकता है।

9 धनु- मंगल शुक्र चतुर्थ,व सूर्य इसी राशि से खष्ठम हैं।तृतीय शनि व चतुर्थ शुक्र व्यवसाय को बढ़ाएगा स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा द्वादश रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

10 मकर- चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन इसी राशि में है।सोमवार से कुम्भ में जायेगा फिर सवा दो दिन बाद मीन में गोचर करेगा।शनि  इसी राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। प्रत्येक कार्यों में उन्नति होगा।गुरु अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11 कुम्भ- शनि इस समय इसी राशि में है। गुरु द्वितीय हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार व शनिवार को गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12 मीन- गुरु अब इसी राशि में हैं। शनि द्वादश हैं।इस सप्ताह मंगलवार को विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद इस राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।तिल का दान करें।प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat