लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 22-28 नवम्बर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें ये रशियां, जॉब में बड़े बदलाव, साप्ताहिक राशिफल

Updated Nov 23, 2020 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 22 नवम्बर से 28 नवम्बर तक: सभी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 22 November to 28 November 2020
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह ग्रहों के गोचर में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है।
  • गुरु अब मकर राशि में शनि के साथ हैं।
  • जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 नवम्बर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह ग्रहों के गोचर में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है। गुरु अब मकर राशि में शनि के साथ हैं। सूर्य व केतु वृश्चिक में,मंगल मीन में,राहु वृष में,शुक्र व बुध एक साथ तुला में हैं।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।  

इस सप्ताह मकर राशि के जातक लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।कुम्भ व मीन के जातक  धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 22 से 28 नवम्बर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। गुरुवार से शुक्रवार तक वाहन  ले सकते हैं।स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह आप अपने कार्य को विस्तार दे सकते हैं।व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा।जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। गुरुवार व शनिवार को मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। जॉब में उन्नति है।बजरंगबाण का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: मंगलवार व गुरुवार को धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  मंगलवार व शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यवसाय में कर्क व मेष राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: बहुत दिनों के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तुला व वृष राशि की सहायता लें। धन का आगमन होगा।गुरुवार व शुक्रवार को वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।


7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।कन्या व मिथुन राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का व्यय घर गृह निर्माण में होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस सप्ताह राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। मंगलवार के बाद का समय जॉब के लिए बेहतर है।पीला व आसमानी रंग शुभ है।हनुमान चालीसा व सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे।कर्क व सिंह राशि से लाभ है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:  शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु के साथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं जो कि सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले भी उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। जॉब को लेकर समय अनुकूल है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में धन आगमन होगा।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में प्रगति होगी।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat