लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 23 अगस्त से 29 अगस्त: इस सप्ताह धन की प्राप्ति करेंगे सिंह व धनु राशि के जातक

Updated Aug 24, 2020 | 04:45 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 23 अगस्त से 29 अगस्त तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 23 August To 29 August
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह गुरु व केतु धनु में है।
  • शनि मकर में,मंगल मेष में है।
  • सूर्य तथा बुध सिंह राशि में स्थित है।

Saptahik Rashifal 23 August to 29 August: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा।चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।इस सप्ताह गुरु व केतु धनु में,शनि मकर में,मंगल मेष में, राहु तथा शुक्र मिथुन में व सूर्य तथा बुध सिंह राशि में स्थित है।

इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के लोग बुधवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 23 अगस्त से 29 अगस्त तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: बुधवार के बाद जॉब में प्रगति रहेगी।  आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।हनुमान जी की नियमित पूजा करें। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह शनि व शुक्र आपके अनुकूल हैं। वाहन खरीद सकते हैं।जॉब में मंगलवार के बाद लाभ होगा।जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी।नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं बुधवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान  हो सकती है।हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मंगलवार  व रविवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब सम्बन्धित कई बड़े निर्णय लेंगे। गुरुवार से शनिवार तक  संतान के शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है। बुधवार के बाद आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: जॉब परिवर्तन के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं।सफेद व पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह कई रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। सूर्य पूजा करते रहें। गुड़ व गेंहू का मंगलवार व रविवार को दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पिता की सहायता लें।धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का  प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: बुधवार तक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व शनि लाभ प्रदान करेंगे।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का व्यय जमीन या वाहन क्रय करने में होगा।हरा रंग शुभ है।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है।गुरुवार के बाद जॉब में किसी रुके कार्य या धन की प्राप्ति हो सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: आर्थिक स्थिति  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे।कर्क व मीन राशि से लाभ है।लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: जॉब में नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। भगवान शिव की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में प्रगति होगी।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह शनि व चन्द्र गोचर का लाभ गुरुवार के बाद जॉब करने वालों को मिलेगा। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  मंगलवार के बाद धन का आगमन होगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। जॉब में प्रगति होगी। बुधवार से शुक्रवार के मध्य कोई बड़ा फाइनेंसियल कार्य सम्पन्न हो सकता है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat