लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 28 जून से 04 जुलाई: वृष राशि वाले करेंगे कोई बड़ा कार्य, इस राशि के जॉब में है संघर्ष

Updated Jun 28, 2020 | 06:44 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 28 जून से 04 जुलाई तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 28 June To 4 July:
मुख्य बातें
  • हनुमानचालीसा पढ़ते रहें मकर राशि वाले
  • मीन राशि का स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा
  • तुला राशि के लिए हरा रंग शुभ है

Saptahik Rashifal 28 June To 4 July:  इस समय सूर्य मिथुन में. शुक्र वृष में,बुध राहु मिथुन में, केतु धनु में व गुरु तथा शनि मकर राशि में रहेंगे। मंगल मीन में है। चन्द्रमा 28 जून को कन्या राशि में, 29 को तुला में फिर 01 जुलाई को वृश्चिक में  फिर 03 जुलाई को धनु में रहेंगे। इस सप्ताह वृष व मकर राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल--

साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 04 जुलाई तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: रविवार तथा मंगलवार को व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। सफेद  व लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: शुक्र व सूर्य सफलता देंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। इस सप्ताह आपके जॉब को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।
 
3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार  तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में संघर्ष रहेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को मूंग का दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं।
    
4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह सफलता का है। धन की प्राप्ति का समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। मीन राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा। सफेद रंग शुभ है।धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे। व्यवसाय में लाभ रहेगा।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। सोमवार के बाद व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। रविवार व मंगलवार को गुड़ दान करें। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: सोमवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार के बाद कोई व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी तुला व कुम्भ राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  यह सप्ताह संघर्ष के बाद सफलता प्राप्ति का है। पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करना चाहिए। आर्थिक विकास होगा। ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: रविवार से मंगलवार तक कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। गुरुवार के बाद जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में संघर्ष है। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगल आपका आत्मबल बढ़ाएगा। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: व्यवसाय में कोई रुका  कार्य गुरुवार  तक पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। बीपी व श्वांश के मरीज सावधानी बरतें तो बेहतर है। विष्णु उपासना करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह जाँब में सफलता मिलेगी। यह वीक व्यवसाय में संघर्ष दिखा रहा है। मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। हनुमानचालीसा पढ़ते रहें। तिल का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस सप्ताह सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ दें। धन की प्राप्ति होगी। माता का आशीर्वाद लेते रहें। उड़द का दान करें।
    
12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जाँब परिवर्तन में सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat