लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 30 मई-05 जून 2021: कर्क और सिंह राशि के जातक करेंगे जॉब प्रगति, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Updated May 30, 2021 | 05:50 IST

साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून 2021: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Loading ...
Weekly Rashifal, 30 मई से 05 जून 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • धनु व मीन राशि के जातकों को मिलेगा धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त।
  • सप्ताह के प्रथम दिन मकर राशि में है चन्द्रमा।
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें धनु राशि के लोग।

साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून 2021: इस सप्ताह सूर्य व राहु वृष राशि में हैं।,मंगल,शुक्र व बुध एकसाथ  मिथुन राशि में हैं। शनि मकर में गोचररत हैं वहीं केतु मंगल प्रधान वृश्चिक राशि मे है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। धनु व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

मेष- इस सप्ताह जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य गुरूवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष- इस सप्ताह जॉब में गुरुवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व पीला  रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

मिथुन- बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है।बुधवार के बाद जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- इस वीक आप जॉब में कुछ नए कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- इस सप्ताह मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व हरा रंग शुभ है। शनिवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन सूर्य उपासना करते रहें।

कन्या- इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। व्यवसाय में रुके  धन का आगमन होगा। शुक्रवार व शनिवार को सुखद मध्यम दूरी की  धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर  बैंकिंग व मीडिया जॉब में गुरुवार तक विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक- छात्रों को थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। बुधवार से शुक्रवार तक जॉब में विवाद संभावित है। मंगल व गुरु का प्रभाव आपके प्रभाव व पद को बनाए रखेगा।

धनु- जिनका स्वास्थ्य खराब है इस सप्ताह गुरुवार के बाद कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में चन्द्र व शनि के मकर गोचर से लाभ है। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मकर- शनि व चन्द्रमा सप्ताह के आरम्भ में इसी राशि में हैं। बुधवार के बाद प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।

कुम्भ- इस सप्ताह व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान कृष्ण की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

मीन- इस सप्ताह अनचाही यात्राओं व विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat