लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 05 जुलाई से 11 जुलाई तक: कर्क-तुला राशि के लोगों को इस हफ्ते मिलेगा विशेष लाभ

Updated Jul 06, 2020 | 00:30 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 05 जुलाई से 11 जुलाई तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 5 JulyTo 11 July
मुख्य बातें
  • कर्क व तुला राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे
  • मिथुन के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

Saptahik Rashifal 5 July To 11 July:  इस सप्ताह कर्क व तुला राशि के लोग 07 जुलाई के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मिथुन के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 05 जुलाई से 11 जुलाई तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: व्यवसाय में प्रगति रहेगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। धनु व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं।स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सफेद रंग शुभ है।हनुमान जी की नियमित पूजा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह आप घर पर ही  कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।व्यवसाय में 07 जुलाई के बाद लाभ होगा।जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी।सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आपके मन में कई दिनों से चली आ रही योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। धार्मिक अनुष्ठान  हो सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह  आप मन के अनुसार चलेंगे।कई बड़े निर्णय लेंगे।गृह निर्माण कार्यों में ही व्यस्त रहेंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: आप एक विद्वान व  सफल व्यवसायी हैं फिर भी किसी नए पार्टनरशिप के प्रति सचेत रहना होगा। ससुराल के लोग लाभान्वित कर सकते हैं।पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: आप मैनेजमेंट के कुशल पारखी हैं। जॉब में सफल रहेंगे।  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तुला व मकर राशि की सहायता लें।धन का व्यय होगा। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का  प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।कन्या व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें।धन का व्यय घर के कार्यों में होगा।सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: आपके प्रयास सफल होंगे।जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है।हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: बहुत दिनों बाद स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।धन आगमन से खुश रहेंगे।कर्क व मीन राशि से लाभ है।लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह जमीन या मकान खरीदने की योजना बनेगी।



10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शनि इस राशि के स्वामी होकर चन्द्र गोचर के कारण सप्ताह के अंतिम दो दिनों में कोई नया जॉब प्रारम्भ करवा सकते हैं। छात्र उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। श्रावण के इस सुंदर समय में भगवान शिव की पूजा करते रहें।

 11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: व्यवसाय में सफलता मिलेगी।कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। पीपल की नियमिय पूजा करें व उनको दुग्ध अर्पित करें। सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह बड़े भाई से लाभ मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह आप मन को एकाग्र कर केवल अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित करें। व्यवसाय में धन आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।लाल रंग शुभ है।जॉब में प्रगति होगी। योग व ध्यान नियमित करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat