लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 6-12 दिसंबर: कन्या के जातक धार्मिक यात्रा तो मेष वाले जॉब में करेंगे प्रगति, जानें राशिफल

Updated Dec 06, 2020 | 05:25 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 6 से 12 दिसंबर तक: सभी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 6 to 12 December 2020
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है।
  • चन्द्रमा  सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • इस सप्ताह मकरराशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 दिसंबर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य,केतु व बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र तुला में,गुरु व शनि मकर राशि में,मंगल मीन में व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मकर व कुम्भ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन के जातक  धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 6 से 12 दिसंबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। धनु व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा।छात्र सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह आप मित्रों संग किसी यात्रा पर जा सकते हैं।व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा। इस वीक जॉब चेंज की योजना बन सकती है।सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। छात्र बुधवार के बाद शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। शुक्रवार व शनिवार की राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शिव उपासना करते रहें।सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह बुधवार से शनिवार तक जॉब में विशेष प्रगति है।मंगलवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा।  गुरु व चन्द्र गोचर गुरुवार से शनिवार तक लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह गृह निर्माण संबंधित किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह  व्यवसाय बेहतर रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।धन का आगमन होगा। शनिवार को मित्रों संग सुखद यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर लाभ प्रदान करेंगे।हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग गुरुवार व शुक्रवार को लाभ करेगा।धन का व्यय रियल स्टेट में होगा।सफेद व नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार को धार्मिक यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में अनुकूलता के लिए हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरुवार के बाद स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।मंगलवार के बाद धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है।पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु के साथ इस सप्ताह  कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले सप्ताह के प्रथम तीन दिनों में उन्नति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: छात्रों को सफलता मिलेगी। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य गृह निर्माण सम्बन्धी कोई  कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि व चन्द्र गोचर से बुधवार से शनिवार तक जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  इस सप्ताह ज्यादा भाग दौड़ से बचना होगा।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सप्ताह के अंतिम दो दिनों में बहुत दिनों से रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। संतान की शिक्षा में प्रगति होगी।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat