लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 7 नवंबर से 13 नवंबर 2021: वृष राशि को बड़े लाभ की संभावना, सिंह राशि को बिजनेस में विशेष प्रगति

Updated Nov 07, 2021 | 06:14 IST

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 नवंबर 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 7 अक्टूबर से 13 नवंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • कर्क व मीन राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति।
  • वृश्चिक व धनु के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • मकर व तुला राशि की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 7 नवंबर से 13 नवंबर 2021: इस सप्ताह मंगल, सूर्य व बुध तुला राशि में, केतु वृश्चिक में, शनि गुरु मकर में, तथा शुक्र धनु राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा केतु के साथ वृश्चिक राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मकर व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।

कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 7th November to 13th November 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
पॉलिटिक्स में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। गुरु व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद धन देगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय में मंगलवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक मकान क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर सप्ताह के शुरू के 02 दिन बहुत संघर्षमय है। बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।अन्न दान करते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
सूर्य का चतुर्थ गोचर इस वीक व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत करेगा। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। मंगलवार से शुक्रवार तक किसी नए व्यवसाय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य का गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताह गृह निर्माण से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। मंगलवार के बाद रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
शुक्र का द्वितीय गोचर उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
इस सप्ताह शुक्र इसी राशि में हैं। गुरु व चन्द्रमा मंगलवार के बाद अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
गुरु व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व केतु का एकसाथ एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें। सत्य ही बोलने का प्रयास करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु का मकर व शुक्र का धनु गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। विष्णु जी की नियमित पूजा करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य सुख में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
गुरु का एकादश गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा। इस सप्ताह शनिवार को स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद सूर्य व गुरु का आशीर्वाद बृहस्पति की शुभता को बढ़ाता है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat