लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 9 अगस्त से 15 अगस्त: इस सप्ताह व्यवसाय में योजनाओं का विस्तार करेंगे मेष राशि के जातक

Updated Aug 10, 2020 | 00:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 9 August To 15 August
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी मंगल के साथ मीन राशि में रहेगा।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है।
  • इस सप्ताह सूर्य व बुध कर्क राशि में रहेगा।

Saptahik Rashifal 9 August to 15 August: इस सप्ताह सूर्य व बुध कर्क राशि में,राहु तथा शुक्र मिथुन में ,शनि मकर में,गुरु व केतु एक साथ धनु में तथा मंगल मीन राशि में रहेंगे।

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी मंगल के साथ मीन राशि में रहेगा। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है।अब इन्हीं गोचर व नक्षत्र का परिणाम प्रत्येक राशियों पर जानते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 09 अगस्त से 15 अगस्त तक
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह  व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। जॉब को लेकर स्थितियां बुधवार के बाद अनुकूल हो जाएंगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी ।राजनीति में सफल हो सकते हैं। पीला रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह टेक्निकल या मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को जॉब में सुखद परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा।शनिवार को  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: मंगलवार से गुरुवार तक  स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो गुरुवार के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है।  बुधवार को हरे वस्त्र तथा मंगलवार को गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। राजनीतिज्ञों के लिए यह समय बहुत सुंदर है।पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।गुरुवार को अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह किसी निर्णय को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लाल रंग शुभ है। परिवार व मित्रों का सहयोग आपके साथ है। गुरुवार को गाय को केला व मंगलवार को गुड़ खिलाएं। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।  मंगलवार के बाद स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। नीला रंग शुुभ हैै। जॉब के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा  रहेगा। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धी आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू होना आपके लिए शुभ है। मंगलवार को घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे।नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद चावल व गुड़ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही श्रेयस्कर है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  मीडिया व मैनेजमेंट फील्ड के जातक जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता है। सफेद रंग शुभ है। रविवार को गेहूं  का दान करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा। बुधवार के बाद व्यवसाय में सफलताओं व गुरुवार के बाद जॉब में प्रगति का समय है। छात्रों का समय पहले से बेहतर होगा।मंगलवार से गुरुवार के मध्य कोई रुका सरकारी कार्य  पूर्णता की तरफ जाएगा।धन का आगमन होगा। पीला  रंग शुभ है।

 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: राजनीति में सफलता का समय है। शनिवर को स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह  आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।नीला रंग शुभ है।  शनिवार को तिल  का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें।जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  इस वीक व्यवसाय को लेकर आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है।  छात्रों की स्टडी योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।नीला रंग शुभ है। बुधवार को उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  छात्रों के लिए सफलता भरा सप्ताह  है। बुधवार से शुक्रवार के मध्य व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।  रविवार व मंगलवार  को गेहूं का दान करें। विष्णु उपासना करते रहें। 
सुजीत जी महाराज

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat