लाइव टीवी

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2020: माता पिता की पूजा व सेवा करें कन्या राशि वाले, धनु के जातकों को मिल सकता है धन

Updated Oct 15, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2020: कर्क व कन्या राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानें..

Loading ...
मुख्य बातें
  • आज कन्या व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क व कन्या राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • कुम्भ व मीन राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2020:  आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। आज एक ऐसा सुखद संयोग है कि सूर्य व चन्द्रमा दोनों एक साथ कन्या राशि में हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। आज कन्या व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 15 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन शुभ व प्रगति का है। छात्रों के लिए नव उमंग व उत्साह से अपने कार्यों को पूरा करने का समय है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण आज का दिन जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज व्यवसाय में किसी नई डील से सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा धार्मिक कार्य कराएगा। जॉब में आज अतिरिक्त किसी नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन भी करेंगे।पीला रंग शुभ है। कर्क व धनु राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आय प्राप्ति में सफलता से प्रसन्नता होगी। माता पिता की पूजा व सेवा करते रहें। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। व्यवसाय में सफलता है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।धन का आगमन हो सकता है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  केतु इसी राशि में है।आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। मंगल व चन्द्रमा गोचर जॉब में सफलता देगा।लाल व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन धन प्राप्ति का है। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं।हरा रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता  का है। छात्रों के लिए बेहतर समय है। धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर से आज शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज धन का आगमन हो सकता है। आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज उड़द का दान करना श्रेयस्कर है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  स्वास्थ्य को लेकर  थोड़ी परेशानी आ सकती है । हनुमानबाहुक का पाठ करें।धन का आगमन हो सकता है।व्यवसाय में रुका धन प्राप्त हो
सकता है। लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat