लाइव टीवी

AAPKA LUCK METER 21 january 2022 : आपके सारे काम बन जाएं इसके ल‍िए कौन सा रंग पहनें - देखें आज का अपना लकमीटर

Updated Jan 21, 2022 | 09:45 IST

21 जनवरी का द‍िन आपके ल‍िए क्‍या लेकर आएगा, आज के द‍िन आपके ल‍िए कौन सा कलर रहेगा लकी और क‍िस नंबर से खुलेगा आपकी क‍िस्‍मत का ताला - देखें डॉ जय मदान के शो पर।

Loading ...

AAPKA LUCK METER 21 january 2022 : 21 जनवरी को आपकी क‍िस्‍मत पर लगा ताला कौन सा नंबर खोल सकता है, इसे जानें डॉ जय मदान से टाइम्‍स नाउ नवभारत के शो आपका लकमीटर पर। यहां आप डेली होरोस्‍कोप के साथ लकी कलर के बारे में भी जान सकते हैं। 

AAPKA LUCK METER 21 january 2022

मेष - आज किसी राजनीतिक संबंध से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है और आप अपनी प्रतिभा के बल पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान जरूर दें। किसी भी अनजान व्यक्ति अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत को लेकर घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना कर रखना पड़ेगा।  
भाग्यशाली रंग- केसरिया, 
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्य मीटर – 67%

वृष - घर में निकट संबंधियों की आवाजाही रहेगी। आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है इसलिए प्रयासरत रहें। इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी रहेंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून और खुशी देगी। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार या सूचना मिलने से घर में उदासी भरा माहौल रहेगा। आज महिलाएं अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को उचित बोनस मिलने की संभावना है।  
भाग्यशाली रंग- लाल, 
भाग्यशाली अंक- 7
भाग्य मीटर – 70%

मिथुन - आज परिवार संबंधी किसी समस्या को सुलझाने में आपका विशेष ध्यान रहेगा और सफल भी होंगे। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ योगदान अवश्य दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी कार्यालय के कामों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। पति पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे।  
भाग्यशाली रंग- सफेद, 
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्य मीटर – 57%

कर्क - नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लड़ाई झगड़े आदि में ना पड़े तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ग्लैमर कार्यों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। इस समय कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी आवश्यकता है। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से उच्च अधिकारी की डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। 
भाग्यशाली रंग- नीला, 
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्य मीटर – 59%

सिंह - संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान बना रहेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा नुकसानदेय ही रहेगी। बिजनेस के कामों की एडवर्टाइजमेंट को ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में परिणाम हासिल होंगे। प्रेम संबंधों मे स्थिरता लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। 
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, 
भाग्यशाली अंक- 1
भाग्य मीटर – 76%

कन्या - घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न करवाने की योजनाएं बनेगी। जल्दी उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में गैर कानूनी कार्य को हाथ में ना लें। बेहतर होगा कि समय अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहे। बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। किसी मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी। 
भाग्यशाली रंग- नीला, 
भाग्यशाली अंक- 6
भाग्य मीटर – 54%

तुला - कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो जाएगा। स्वास्थ्य में वर्तमान मौसम की वजह से हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने खान-पान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। 
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, 
भाग्यशाली अंक- 2
भाग्य मीटर – 57%

वृश्चिक - आज किसी परेशानी का हल मिलेगा। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद के सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। अनावश्यक यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम ना बनाएं। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी प्रदान करेंगी। एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई समस्या के आसार लग रहे हैं। 
भाग्यशाली रंग- पीला, 
भाग्यशाली अंक- 5
भाग्य मीटर – 54%

धनु - आर्थिक मामलों में कमी आने से कुछ तनाव रह सकता है। ज्यादा भीड़ भाड़ जैसे इलाके में जाने से परहेज करें। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में सावधानी रखने की जरूरत है। कोई भी डील करने से पहले पेपर अच्छी तरह चेक कर लें। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट पर टीम वर्क में काम करने से उचित रिजल्ट मिलेंगे। 
भाग्यशाली रंग- हरा, 
भाग्यशाली अंक- 3
भाग्य मीटर – 47%

मकर -अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आज बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और सफलता भी अवश्य ही हासिल होगी। अचानक ही किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात तनाव भरे माहौल से सुकून देगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। 
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, 
भाग्यशाली अंक- 8
भाग्य मीटर – 61%

कुंभ - घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि उनकी भावनाओं और आज्ञा को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है। पैसे संबंधी लेन-देन या कोई डील करते वक्त बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। पति पत्नी के बीच चल रही कोई गलतफहमी खत्म होगी। 
भाग्यशाली रंग- सफेद, 
भाग्यशाली अंक- 9
भाग्य मीटर – 72%

मीन - संतान संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी। नौकरी में आपका मृदु व्यवहार तथा उदारवादी स्वभाव की वजह से सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे। वैवाहिक संबंध उत्तम रहेंगे। सोशल मीडिया तथा प्रेम संबंधों से दूर रहे तो उचित रहेगा। 
भाग्यशाली रंग- बादामी, 
भाग्यशाली अंक- 2
भाग्य मीटर – 57%

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat