लाइव टीवी

AAPKA LUCK METER 23 january 2022 : आज क‍िस राश‍ि का साथ देगा कौन सा नंबर, जानें आपका लक मीटर से

Updated Jan 23, 2022 | 08:40 IST

आज के द‍िन क‍िस राश‍ि के ल‍िए कौन सा नंबर लकी रहेगा, क‍िस राश‍ि को क‍िस कलर को पहनना चाह‍िए - डॉ जय मदान के डेली होरोस्‍कोप शो पर आप ये जानकारी ले सकते हैं। उनका शो - आपका लकमीटर टाइम्‍स नाउ नवभारत पर प्रसार‍ित होता है।

Loading ...

AAPKA LUCK METER 23 january 2022 : क‍िस्‍मत हमेशा मेहरबान नहीं होती लेक‍िन कुछ चीजों को आजमा कर इसे अपननी फेवर में क‍िया जा सकता है। 23 जनवरी को क‍िस राश‍ि को कौन सा रंग पहनना चाह‍िए, ये आपका लकमीटर से जान सकते हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर इस शो को प्रस‍िद्ध ज्‍योत‍िषी डॉ जय मदान पेश कर रही हैं। 

AAPKA LUCK METER 23 january 2022

मेष राशि-  
आत्मविश्वास और ऊर्जा रहेगी। हर हालात को जीतेंगे। भागदौड़ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में बदलाव हो सकता है। कारोबारियों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके साथ किसी तरह की धोखाधड़ी हो सकती है। कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है। बात सेहत की करें तो सब ठीक ठाक रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़कर बाकी सही रहेगी। नए लव रिलेशन होंगे। शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान देंगे।
भाग्यशाली कलर- सफेद
भाग्यशाली नंबर – 8
भाग्यमीटर- 42 %

वृष राशि – 
मन में निराशा हो सकती हैं। मां पिता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  संतान की ओर से कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा. कपड़ों और गहनों के लिए रूझान रहेगा। सेहत के लिए सावधान रहेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं। आत्म सयंय रखेंगे। मीठा बोलिए।  परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। काम में परिश्रम ज्यादा रहेगा। 
भाग्यशाली कलर- भूरा 
भाग्यशाली नंबर - 4
भाग्यमीटर- 62%

मिथुन राशि- 
घर रुका है तो मिलने के योग हैं, माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शॉपिंग करेंगे लेकिन पैसे खत्म होंगे। पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, संतान सुख होगा। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
भाग्यशाली कलर- नारंगी
भाग्यशाली नंबर – 6
भाग्यमीटर- 51%

कर्क राशि- 
मां से बहुत मदद मिलेगी, बातचीत में संयम रहें। बोलेंगे कठोर तो होगा नुकसान, बचे हुए बैलेंस में कमी आ सकती है। कंपटेटिव एग्जाम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक भजन होगा। गाड़ी का सुख मिलेगा। गुस्से की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संतान को सेहत में दिक्कत हो सकती है सावधान रहेंगे। 
भाग्यशाली कलर- गुलाबी
भाग्यशाली नंबर - 2
भाग्यमीटर- 59%

सिंह राशि- 
मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी गुस्सा ज्यादा आने से बचें। धर-परिवार में धार्मिक काम होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में चेंज के योग बन रहे हैं, इच्छा के खिलाफ कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में बहुत काम करना पड़ सकता है... संतान का ध्यान रखेंगे रहेगा। धर्म के लिए श्रद्धा रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्ट और म्यूजिक के लिए रुझान बढ़ेगा।
भाग्यशाली कलर- काला 
भाग्यशाली नंबर -   5
भाग्यमीटर- 74%

कन्या राशि- 
दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। धैर्य और संयम बरतें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद उठेगा। इस सप्ताह आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। इस कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। नौकरी और कारोबार में ठहराव महसूस होगा। कोई विशेष फायदा होता नहीं दिख रहा है लेकिन दिन खत्म होते होते अच्छा हो जाएगा। माता-पिता के सहयोग से परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। बचत की आदत यहां काम आएगी। किसी विशेष कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली कलर- बैंगनी
भाग्यशाली नंबर -  3
भाग्यमीटर- 77%

तुला राशि- 
सेहत के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। सर्दी-जुकाम, अस्थमा के मरीज ज्यादा सावधानी रखें। किसी बात पर परिवार से मतभेद हो सकते हैं लेकिन उन्हें आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। नौकरीपेशा को मेहनत का फल मिलेगा। कारोबारियों को काम बढ़ाने में मदद मिलेगी। आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ेंगे। पढ़ाई में विशेष उपलब्धियां हासिल हो सकती है। काम में तेजी लाएं, आलस्य का त्याग करें।
भाग्यशाली कलर- पीला
भाग्यशाली नंबर - 9
भाग्यमीटर- 61 %

वृश्चिक राशि-
ऑफिस या काम बदल सकता है, लेकिन ये बदलाव शुभ दिशा में होगा। युवाओं को बड़े जॉब ऑफर हो सकते हैं। नए स्टार्टअप के लिए समय शुभ हैं। साझेदारी में किए काम से लाभ प्राप्त होगा। घर-परिवार में नया वाहन आने के योग हैं। घर की प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद निपटेगा। शेयर मार्केट, कमोडिटी बाजार में फायदा होगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। सेहत की चिंता दूर होगी। कुंवारों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी।
भाग्यशाली कलर- लाल
भाग्यशाली नंबर - 1
भाग्यमीटर- 66%

धनु राशि- 
कुछ काम में बदलाव या उनके होने वाली जगह में बदलाव होने की संभावना है। नौकरी की नई संभावनाएं बन रही है। कारोबार में तेजी-मंदी का दौर थमेगा और आप एक स्टैबेलिटी की ओर बढ़ेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। संतान की चिंता दूर होगी। सेहत उत्तम रहेगा। लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहेंगे। सरकारी नौकरी वालों को फायदा होगा। पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन है। संपत्ति के अटके हुए काम होंगे।
भाग्यशाली कलर- ग्रे
भाग्यशाली नंबर - 4
भाग्यमीटर- 82%

मकर राशि- 
दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी आपको लंबे समय से इंतजार था। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा होगी। अटके हुए कामों को तेजी मिलेगी। नए काम शुरू करने का सही समय है। महिलाओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा को बड़े पद ऑफर होंगे। कारोबार में तेज होंगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। लव लाइफ अच्छी होगी। फाइनेंस के लिए सही समय है निवेश कर सकते हैं।
भाग्यशाली कलर- सफेद
भाग्यशाली नंबर - 7
भाग्यमीटर- 91 %

कुंभ राशि- 
आफने जो प्लानिंग की है उसे जमीन पर उतारने का बिल्कुल सही दिन है। कोई परेशानी महसूस करें तो परिवार के अनुभवी और बुजुर्ग लोगों से सलाह अवश्य लें। काम कारोबार को रफ्तार देने के प्रयास करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। सेहत में मामूली गिरावट आ सकती है। चिंता और तनाव परेशान करेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। कुंआरों की शादी की कुंडली इस दिन बनती नजर आ रही है। 
भाग्यशाली कलर- हरा
भाग्यशाली नंबर - 10
भाग्यमीटर- 87 %

मीन राशि-
पारिवारिक यात्रा से हो सकता है। ऑफइस में बड़े बदलाव हो सकते हैं। हालात बदल रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में बदलाव होंगे। इस दिन आप जैसा चाहेंगे वैसा होने में शक है। दूसरों के मुताबिक चलना पड़ेगा। फाइनमेंस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदार पर अचानक बड़ा खर्च करना पड़ सकता है।सेहत सामान्य रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में बैलेंस रहेगा। लव रिलेशनको बल मिलेगा। 
भाग्यशाली कलर- क्रीम
भाग्यशाली नंबर - 5
भाग्यमीटर- 45%
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat