लाइव टीवी

Aapka luck Meter 27 january 2022: क‍िस राश‍ि के ल‍िए आज लकी रहेगा कौन सा नंबर, देखें अपना लकी मीटर

Updated Jan 27, 2022 | 09:59 IST

Aapka luck Meter 27 january 2022: 27 जनवरी के दिन कौन सा कलर आपकी किस्मत को चमका सकता है? किन उपायों को करने से आप का लव लाइफ बेहतर हो सकती है, ये तमाम जानकारियां आप टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रसारित होने वाले शो 'आपका लकमीटर' में जान सकते हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • आपका लक मीटर डेली होरोस्‍कोप शो टाइम्‍स नाउ नवभारत पर प्रसार‍ित होता है
  • ये शो डॉ जय मदान प्रस्‍तुत कर रही हैं
  • इस शो के जरिए आप डेली राश‍िफल, लकी कलर, लकी नंबर और लव लाइफ को बेहतर बनाने का तरीका जान सकते हैं

Aapka luck Meter 27 january 2022 : 27 जनवरी के दिन आपके सितारे आपका कितना साथ देंगे? आपको इस दिन को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए? यह आप टाइम्स नाउ नवभारत के डेली होरोस्कोप शो 'आपका लकमीटर' में जान सकते हैं। इस शो को डॉ जय मदान लेकर आती है। आज इस शो में डॉ जय मदान आपको आज का राशिफल, आपका लकी नंबर, लकी कलर और लव लाइफ को बेहतर बनाने के उपाय बताएंगी। 

आपका लक मीटर 27 जनवरी 2022 (Aapka Luck Meter 27 january 2022)

मेष राशि-  आज के दिन मेष राशि के जातक में किसी प्रकार की मूवमेंट नहीं रहेगी। आज आपको आपके मन के विरुद्ध काम करने को मिलेगा। मन को शांत रखकर काम करें। मेष राशि के जातक आज के दिन अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर को ग्रीन कलर का गिफ्ट दें।
लकी कलर- ग्रीन
लकी नंबर-13
लक मीटर- 72%

वृष राशि- आज के दिन वृष राशि के जातक दूसरे के साथ प्रॉब्लम डिस्कस करें। यदि आप मेल है, तो मेल के साथ करें अगर आप फीमेल है तो फीमेल के साथ करें। आज के दिन आप ऑफिस के अंदर घुसें तो दाह‍िने पैर को पहले अंदर रखें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आज वृष राशि के जातक हाथों से लिखकर अपने दिल की बात बताएं।
लकी कलर- सिल्वर
लकी नंबर-16 
लक मीटर- 67%

मिथुन राशि-  आज दिन मिथुन राशि के जातक पार्टी करेंगे। आज का दिन आपके लिए फन डे है। आज के दिन आप सारे काम को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। मिथुन राशि के जातक अपने लव लाइफ में आज के दिन किसी दूसरे की सेटिंग या पैचअप करा सकते हैं।
लकी कलर- नेवी ब्लू 
लकी नंबर- 38
लक मीटर- 57%

कर्क राशि-  आज के दिन कर्क राशि के लोग दिमाग की जगह अपने दिल की मानेंगे। कर्क राशि के लोग साइन देखकर ही किसी नए काम की शुरूआक करेगें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आज कर्क राशि के जातक अपने आसपास सफेद फूल रखें।
लकी कलर- ऑफ वाइट 
लकी नंबर- 22 
लक मीटर- 78%

सिंह राशि - आज के दिन सिंह राशि के जातक को काम को लेकर काफी बहस हो सकती है। लेकिन अंत में आपकी ही जीत होगी। आज के दिन आप छोटे बातों का इशू ना बनाएं, उसे नजर नजर अंदाज करके आगे बढ़े। आज आपका लव लाइफ अच्छा रहेगा।
लकी कलर- रस्ट कलर 
लकी नंबर- 9 
लक मीटर- 69%

कन्या राशि-  कन्या राशि के जातक आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आप किसी भी काम को दिल लगाकर करें किस्मत आपका साथ देगा। कन्या राशि के जातक यदि शादीशुदा नहीं है, तो आज आपके नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है या आपको कहीं से ऑफर आ सकता हैं। यदि आप शादीशुदा है, तो इस तरफ देखने की कोशिश ना करें, वरना आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
लकी कलर- एमरैल ग्रीन 
लकी नंबर- 3 
लक मीटर- 70%

तुला राशि- तुला राशि के जातक को पैसे को लेकर कोई गुड न्यूज मिल सकती है। यदि आप ट्रेडिंग करते हैं तो आज आपके सितारे आपका साथ देंगे। तुला राशि के जातक आज के दिन आप कोई भी नया काम ना शुरू करें। पुराने काम को ही मन लगाकर पूरा करें। तुला राशि अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करें।
लकी कलर- पीच कलर 
लकी नंबर- 5 
लक मीटर- 59%

वृश्चिक राशि- आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों को काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा। घबराइए नहीं समय आपका साथ जरूर देगा। आज आप अपनी अंतरात्मा की बात सुनकर किसी काम को करें। अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आज आप रेड लाइट के पास बैठे बच्चे को फल दान करें।
लकी कलर- सॉफ्ट पिंक
लकी नंबर- 6 और 24 
लक मीटर- 64%

धनु राशि-  धनु राशि के जातक के आज सभी काम पूरे होंगे। काम को लेकर किसी प्रकार की चिंता ना करें। सितारे आपके साथ हैं। लव लाइफ आज आपका बहुत बहुत अच्छा रहेगा।
लकी कलर- ब्लैक
लकी नंबर- 12
लक मीटर- 77%

मकर राशि- आज आप सारे काम अपने किस्मत के भरोसे करेंगे। ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा भी होगा। काम को लेकर आप ज्यादा परेशान न हों। अपने शरीर और खाने पर पूरा ध्यान दें। मकर राशि के जातक आज आप अपने रिलेशनशिप में स्ट्रांग विल पावर का इस्तेमाल करेंगे।
लकी कलर- सॉफ्ट येलो
लकी नंबर- 1 
लक मीटर- 60%

कुंभ राशि-  कुंभ राशि के जातक आज पैसे का लेनदेन बिल्कुल ना करें। अपने काम को तरीके से करें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुंभ राशि के जातक आज आप अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताएं। उनके साथ डिनर करें। 
लकी कलर-  ऑफ गोल्ड
लकी नंबर- 7
लक मीटर- 73%

मीन राशि -  मीन राशि के जातक आज ग्रेट फुल मूड में नहीं रहेंगे। अपने मन और दिमाग को शांत रखकर काम करें। बेकार के काम के पीछे अपने आप को परेशान ना करें। आज आपको अपने पार्टनर की असलियत का पता चलेगा।
लकी कलर- लाइट पर्पल
लकी नंबर- 10 
लक मीटर- 66%

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat