लाइव टीवी

Besan Barfi Recipe: धनतेरस पर घर पर आसानी से बनाएं बेसन की बर्फी, जानें इसकी आसान विधि

Updated Nov 02, 2021 | 07:37 IST

Besan Barfi Recipe: अब त्योहार शुरू हो चुके हैं ऐसे में आप घर पर आसानी से मिठाई बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं बेसन की बर्फी बनाने की आसान विधि। जानें।

Loading ...
Besan Barfi (Image- iStock)
मुख्य बातें
  • धनतेरस के मौके पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिठाई।
  • त्योहार के मौके पर बनाएं बेसन की बर्फी।
  • जानें बेसन की बर्फी बनाने की आसान विधि।

आज धनतेरस का त्योहार है जो हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, धनों के देवता देवता कुबेर और धन्वंतरित देवल की पूजा की जाती है और उन्हें मिठाई का भोग लगाया जाता है। त्योहार के मौके पर बाजार से मिठाई लाने की जगह आप खुद घर में भी आसानी से मिठाई बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं बेसन की बर्फी बनाने की विधि जिसे आप आसानी से कम समय में ही घर पर बना सकते हैं। जानें बेसन की बर्फी बनाने की पूरी विधि। 

बेसन बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन- 2 कप
  • पिसी चीनी- 1 कप
  • हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
  • पिस्ता 10-12 
  • बादाम 10-12 
  • काजू 10-12
  • शुद्ध घी 1 कप 

विधि

  • एक कढ़ाई में घी गरम करें और इसके बाद इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह भून लें। इस दौरान लगातार बेसन को हिलाते रहें।
  • अब ड्राई फ्रूट्स को काटकर इसमें मिलाएं। साथ में इलायची पाउडर भी इसमें मिक्स करें।
  • पिसी हुई चीनी को इसमें मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं।
  • चीनी के अच्छी तरह घुलने तक इसे चलाते रहें। 
  • एक थाली में देसी घी लगाने के बाद इस मिश्रण को उसमें निकाल लें और ठंडा होने दें। 
  • छोटे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश करें।
  • ठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट लें। 
  • बेसन की बर्फी को एक डिब्बे में रख लें। इसे आप कुछ दिन तक खा सकते हैं।