लाइव टीवी

Diwali Sweet Recipe: दिवाली पर बेसन की बर्फी बना कर लगाएं मां लक्ष्‍मी को भोग, सीखें आसान विधि

Updated Oct 22, 2019 | 12:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Badaam ki Barfi: इस बार दिवाली पर मां लक्ष्‍मी और गणेश जी को भोग लगाने के लिये बाजार से नहीं बल्‍कि घर पर ही बर्फी तैयार करें। बादाम की बर्फी की रेसिपी बेहद आसान और टेस्‍टी लगती है। पढ़ें इसकी रेसिपी.... 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Badaam ki Barfi (Image Source: thedebonairmaven)
मुख्य बातें
  • इस दीपावली बेसन के लड्डू के साथ बादाम की बर्फी बना कर भगवान को जरूर भोग लगाएं
  • बादाम की बर्फी एक लोकप्रिय मिठाई है
  • बर्फी बनाने के लिये कुछ ही सामग्री की आवश्‍यकता पड़ती है

दिवाली का त्‍योहार न सिर्फ पटाखों और रोशनी का होता है बल्‍कि स्‍वादिष्‍ट मिठाइयों का भी होता है। इस दिन मां लक्ष्‍मी और गणेश जी को भोग लगाने के लिये बाजार से ढेर सारी मिठाइयां और बर्फी बाजार से मंगवाई जाती है। मगर आप चाहें तो घर पर अपने हाथों से बादाम की बर्फी बना कर भगवान को भोग लगा सकते हैं। 

आपके हाथों की बर्फी खा कर मां लक्ष्‍मी तो प्रसन्‍न होंगी ही साथ ही आपका परिवार भी टेस्‍टी बर्फी खा कर तारीफ किये बिना नहीं रह पाएगा। इस दीपावली बेसन के लड्डू के साथ बादाम की बर्फी बना कर भगवान को जरूर भोग लगाएं। इस बर्फी को बनाना बेहद आसान है और सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इसे बनाने के लिये मात्र तीन सामग्रियों की आवश्‍यकता पड़ती है। आइए जानते हैं बादाम की बर्फी बनाने का तरीका.... 

बादाम की बर्फी की सामग्री

  • 250 ग्राम बादाम 
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप दूध
  • 1 घी लगी हुई प्‍लेट 

बादाम की बर्फी बनाने की विधि- 
1. एक ब्लेंडर का उपयोग करके बादाम और दूध को अच्छी तरह से ब्‍लेंड करें। 
2. पेस्ट को भारी तले वाली कढ़ाई में डालें और चीनी मिलाएं।
3. बर्तन को कम आंच पर रखें और सामग्री को तब तक हिलाएं जब तक कि चीनी घुल न जाए। फिर इसमें उबाल आने दें। 
4. जब तक मिश्रण पैन के किनारों को छोड़ न दे तब तक इसे चलाते रहें। 
5. जब सारी सामग्री एक साथ इकठ्ठी हो जाए, तब इसे आंच से हटा दें और थोड़ी देर के लिए ठंडा करने के लिये छोड दें। 
6. अब मिश्रण को घी लगी प्लेट पर डालें। 
7. इसे पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही बेलन से दबाएं। बहुत गर्म होने पर इसे न दबाएं क्योंकि यह गर्म होने पर चिपचिपा होता है।
8. इसकी मोटाई में 1/2 सेमी रखें। इसे सजाने के लिये बादाम के टुकड़े लगाएं। 
9. जब ठंडा हो जाए, तब बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें, और एक सर्विंग डिश में डाल कर सर्व करें। 


बादाम की बर्फी एक लोकप्रिय मिठाई है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। बस साधारण सामग्री के साथ आप इसे आराम से घर पर त्योहार के मौके पर बना सकते हैं।