लाइव टीवी

Egg Paratha: नाश्‍ते में खाना चाहते हैं कुछ हेल्‍दी, तो झट से ट्राई करें अंडा पराठा

Updated Nov 04, 2019 | 11:48 IST |

Egg Paratha Recipe : अंडा खाने के शौकीन लोगों को अंडे का पराठा काफी पसंद आएगा। इसे ब्रेकफास्‍ट में खाया जा सकता है। इस पराठे को कॉफी या चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Egg Paratha Recipe (Image: chuskiyantheteacafe)
मुख्य बातें
  • अंडा पराठा प्रोटीन से भरा होता है
  • ये पराठा बच्चो को भी बहुत पसंद आता है
  • इसे ब्रेकफास्‍ट में खाया जा सकता है

नॉन वेज खाने वालों को अंडे से बनी हर चीज पसंद होती है। सुबह ब्रेकफास्‍ट में अगर आपको समझ में नहीं आता कि क्‍या पकाया जाए तो आप अंडे के पराठे को ऑप्‍शन में रख सकती हैं। अंडे के पराठे को गरमा गरम चाय या कॉफी के साथ दही या अचार के साथ सर्व किया जा सकता है। जिन लोगों को अंडा पसंद होता है, वह अंडा पराठा बहुत ही शौक से खाते है।  

अंडा का पराठा काफी हेल्‍दी होता है और आसानी से बन भी जाता है। इसे बनाने में आपके केवल 15 मिनट ही खर्च होंगे। तो अगर आप कभी भी उलझन में फस जाएं तो अंडे का पराठा बनाना न भूलें। यहां देखें इसे बानने की बिल्‍कुल आसान रेसिपी... 

अंडा पराठा की सामग्री

  • 2 कप - गेहूं का आटा
  • एक चुटकी - नमक
  • 1 बड़ा चम्मच - तेल
  • 2 - अंडे
  • 1/4 कप - प्याज, कटा हुआ
  • 1 - हरी मिर्च, कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच - धनिया पत्ती
  • 1/2 टीस्पून - गरम मसाला

कैसे बनाएं अंडा पराठा

  1. एक बड़े कटोरे में आटा, नमक और तेल डाल कर 1 कप पानी मिला कर गूंध लें। अगर आटा सूख जाए तो आप थोड़ा और पानी डाल सकती हैं। 
  2. गूथे हुए आटें को 4 हिस्‍से में बांटें और त्रिकोण आकार में बेल लें। शेष आटें के साथ प्रक्रिया को दोहराएं।
  3. एक कटोरी में, प्याज, मिर्च, धनिया पत्ती, गरम मसाला और नमक के साथ अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें। एक तरफ रख दें। 
  4. एक गर्म तवा पर बेला हुआ आटा डालें और इसे दोनों तरफ 1-2 मिनट के लिए पकने दें। सतह पर थोड़ा सा तेल डालें और इसे एक और मिनट के लिए पकने दें।
  5. जैसे ही किनारे कुरकुरे होने शुरू हो जाते हैं, जल्दी से एक तेज चाकू का उपयोग करके एक स्लिट बना दें। 
  6. इसके बीच में फेंटे हुए अंडे का हिस्‍सा डालें और पराठे को पलट दें। 
  7. पराठे पर थोड़ा और तेल डालें और धीरे से दबाते हुए पराठे को पका लें। 
  8. आंच को तब तक जलाए रखें जब तक पराठा फूल कर कुरकुरे भूरे रंग का न हो जाए। 
  9. ऐसे ही बाकी के अन्‍य पराठे भी बना लें। 
  10. तैयार पराठों को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। 


​अंडा पराठा प्रोटीन से भरा होता है। ये पराठा बच्चो को भी बहुत पसंद आता है।